फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Officers are also doing injustice to victimized women

पीड़ित महिलाओं से अफसर भी कर रहे नाइंसाफी

Mon, 23 Dec 2019 12:54 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 23 Dec 2019 12:54 AM IST
विज्ञापन
Officers are also doing injustice to victimized women
पीड़ित महिलाओं से अफसर भी कर रहे नाइंसाफी
विज्ञापन

पीड़ितों को दिया जाना है योजनाओं का लाभ
शासन को ब्योरा नहीं भेज रहे जिले के अधिकारी
संवाद न्यूज एजेंसी
मंझनपुर। तीन तलाक की मार झेल रही दोआबा की महिलाओं संग अफसर भी नाइंसाफी कर रहे हैं। अधिकारी बार-बार मांगे जाने के बाद भी उनका ब्यौरा शासन को नहीं उपलब्ध करा रहे हैं। इससे पीड़िताओं को योजनाओं का लाभ नहीं मिल पा रहा है। अफसरों की मनमानी पर बिफरे विशेष सचिव ने जिलाधिकारी को पत्रकर शीघ्र डाटा उपलब्ध कराने का निर्देश दिया है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 25 सितंबर को लखनऊ में एक कार्यक्रम के दौरान घोषणा की थी कि उनकी सरकार तीन तलाक पीड़िताओं को आवास, आयुष्मान और जन आरोग्य योजना का लाभ देगी। सीएम का वादा पूरा करने के लिए मुख्य कार्यपालक अधिकारी (शासन) ने 25 अक्तूबर को जिलाधिकारी को पत्र भेजा था। इसमें तलाक पीड़ित महिलाओं का निर्धारित प्रारूप पर ब्यौरा मांगा गया था। ब्यौरा नहीं भेजे जाने पर शासन की ओर से चार नवंबर को फिर से रिमाइंडर भेजा गया। बेपरवाही की हद है कि इसके बाद भी अभी तक अफसर ब्यौरा नहीं भेज सके हैं। अधिकारियों की इस अनदेखी से नाराज उत्तर प्रदेश शासन के विशेष सचिव शत्रुंजय कुमार सिंह ने 20 दिसंबर को जिलाधिकारी को पत्र भेजा है। कहा है कि मांगा गया ब्यौरा अविलंब शासन को उपलब्ध कराया जाए। हालांकि अब जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा भी मातहतों की ढिलाई पर खफा हो गए हैं। उन्होंने मुख्य विकास अधिकारी को ब्यौरा उपलब्ध कराने का निर्देश दिया है। डीएम ने बताया कि शीघ्र ब्यौरा नहीं भेजे जाने पर मातहतों के खिलाफ कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed