फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Now child scientists will be registered through mobile app

Kaushambi News: अब बाल वैज्ञानिकों का मोबाइल एप से होगा पंजीकरण

Sat, 24 Jun 2023 12:47 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी Updated Sat, 24 Jun 2023 12:47 AM IST
विज्ञापन
Now child scientists will be registered through mobile app
प्रधानमंत्री इंस्पायर अवार्ड मानक योजना के तहत अब बाल वैज्ञानिकों का पंजीकरण मोबाइल एप के जरिए होगा। विभाग ने इंस्पायर मानक एप लांच किया है। इस पर विद्यार्थी मोबाइल से पंजीकरण करा सकेंगे। पंजीकरण कराने के लिए उन्हें परेशान नहीं होना पड़ेगा।
विज्ञापन

केंद्र सरकार विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग की ओर से राष्ट्रीय नव प्रवर्तन के तहत कक्षा छह से दस तक के विद्यार्थियों के लिए प्रधानमंंत्री इंस्पायर अवॉर्ड योजना संचालित की जा रही है। इसके तहत पंजीकरण कराने वाले विद्यार्थियों का चयन होने पर दस हजार रुपये की प्रोत्साहन राशि मॉडल बनाने के लिए दी जाती है। इससे विद्यार्थी जिला, राज्य व राष्ट्रीय स्तर पर प्रतिभाग कर सकता है।
विज्ञापन

राष्ट्रीय स्तर पर बेहतर प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को विदेश यात्रा का भी मौका मिलता है। विभाग की तरफ से अभी तक स्कूलों द्वारा ऑनलाइन पंजीकरण कराया जाता था। इस बार मोबाइल एप के माध्यम से भी पंजीकरण कराए जा सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला समन्वयक विज्ञान क्लब वसीम अहमद ने बताया कि नामांकन को बढ़ावा देने के लिए इंस्पायर मानक एप लांच किया गया है। कोई भी विद्यार्थी गूगल प्ले स्टोर में जाकर इसको डाउनलोड कर सकता है। उन्होंने बताया एक जून से नामांकन चल रहे हैं। विद्यार्थी 31 अगस्त तक आवेदन कर सकते हैं। एप के बारे में सभी प्रधानाचार्यों को जानकारी दे दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed