{"_id":"58922a6f4f1c1b5979e80f8c","slug":"nomination-form","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीसरे दिन नहीं हुआ नामांकन, ऊंघती रही फोर्स","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीसरे दिन नहीं हुआ नामांकन, ऊंघती रही फोर्स
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी
Updated Thu, 02 Feb 2017 12:09 AM IST
विज्ञापन
other
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विधान सभा चुनाव के लिए तीनों विधान सभा सीटों से तीसरे दिन भी पर्चा नहीं दाखिल हुआ। नामांकन करने के लिए कुल नौ पर्चों की बिक्री हुई। नामांकन व समर्थकों का हुजूम कलक्ट्रेट न पहुंचने से पुलिस, पीएसी के जवाब ऊंघते नजर आए। नामांकन समय खत्म होने पर फोर्स अपने-अपने ठिकानों को रवाना हो गई।
विधान सभा चुनाव को लेकर नामांकन का आज तीसरा दिन था। इस दिन उम्मीदवारों के साथ नामांकन के लिए भीड़ पहुंचने का अंदेशा था। इसे लेकर सुबह से ही कलक्ट्रेट परिसर छावनी में तब्दील हो गया था। जगह-जगह पर बैरियर लगाकर पुलिस व पीएसी के जवान आने-जाने वालों पर नजर रख रहे थे। कलक्ट्रेट के मुख्य गेट पर मेटल डिटेक्टर के अलावा पैरामिलिट्री के जवान पूरी तरह से मुस्तैद रहे। जवानों को नामांकन करने आने वाले उम्मीदवारों के साथ भीड़ का बेसब्री से इंतजार रहा, लेकिन किसी भी दल या निर्दलीय उम्मीदवार ने नामांकन पत्र दाखिल नहीं किया।
ऐसे में तीन दिन के भीतर सिर्फ एक नामांकन पत्र ही दाखिल हो सका है। तीनो विधानसभा सीटों के लिए कुल नौ नामांकन पत्रों की बिक्री हुई। इसमें सिराथू से शशिभूषण द्विवेदी, राजेंद्र सोनकर, धीरेंद्र कुमार ने पर्चा खरीदा। मंझनपुर से राजदेव ने पर्चा खरीदा है। चायल से गिरीश चंद्र, सुभाष चंद्र, राजेंद्र, सोमनाथ और लाल बहादुर ने नामांकन पत्र खरीदा है।