फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   no crackers in the decision of ayodhya

अयोध्या फैसले पर न निकलेगा जुलूस न होगी आतिशबाजी

Sun, 03 Nov 2019 12:18 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 03 Nov 2019 12:18 AM IST
विज्ञापन
no crackers in the decision of ayodhya
no crackers in the decision of ayodhya - फोटो : KAUSHAMBI
अयोध्या फैसले पर न निकलेगा जुलूस न होगी आतिशबाजी
विज्ञापन

सरायअकिल कोतवाली में शनिवार को हुई पीस कमेटी की बैठक
सरायअकिल (ब्यूरो)। स्थानीय कोतवाली में शनिवार को प्रशासनिक व पुलिस अधिकारियों ने संभ्रांत नागरिकों संग बैठक की। इस दौरान सभी से अयोध्या फैसले पर शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील की गई। चेताया कि किसी ने कानून व्यवस्था बिगाड़ने की कोशिश की तो कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

अयोध्या का फैसला आने के बाद समरसता बनी रहे, इसे लेकर पुलिस-प्रशासन ने कमर कसना शुरू कर दिया है। शासन के निर्देश पर कोतवालियों में पीस कमेटी की बैठक का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में शनिवार को सरायअकिल कोतवाली में बैठक आयोजित हुई। इसे संबोधित करते हुए चायल एसडीएम सुल्तान अशरफ सिद्दीकी ने कहा कि शीर्ष अदालत सोच-समझकर ही फैसला देगी। इसे लोग धार्मिक भावना से खिलवाड़ नहीं समझें। उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहाकि फैसला आने के बाद न तो किसी तरह का कोई जुलूस निकलेगा और ना ही आतिशबाजी होगी। किसी ने ऐसा किया तो उसे बख्शा नहीं जाएगा। सीओ चायल केजी सिंह ने कहा कि हिंदुस्तान हिंदू-मुस्लिम एकता का प्रतीक है। इसकी एकता-अखंडता बनाए रखना समाज के हर वर्ग की जिम्मेदारी है। इस मौके पर कोतवाल प्रदीप सिंह, गोपाल जी केसरवानी, ग्राम प्रधान शैलेश त्रिपाठी, पिंटू सिंह राठौर, देवाकांत पाठक, शिवमूरत शुक्ल, भवन जायसवाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed