{"_id":"6a1dd794e6009bbc0b087bed","slug":"no-buses-are-available-for-prayagraj-after-6-pm-causing-inconvenience-to-passengers-kaushambi-news-c-261-1-pr11004-142463-2026-06-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaushambi News: शाम छह बजे के बाद प्रयागराज के लिए नहीं मिलती बस, यात्री परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaushambi News: शाम छह बजे के बाद प्रयागराज के लिए नहीं मिलती बस, यात्री परेशान
Tue, 02 Jun 2026 12:33 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
Updated Tue, 02 Jun 2026 12:33 AM IST
विज्ञापन
सौरभ अग्रहरि
जिला मुख्यालय मंझनपुर से प्रयागराज के लिए शाम छह बजे के बाद कोई बस सेवा उपलब्ध नहीं है। ऐसे में देर शाम यात्रा करने वाले यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। नौकरीपेशा लोगों, व्यापारियों, मरीजों और छात्रों को निजी वाहनों या महंगे किराये वाले साधनों का सहारा लेना पड़ रहा है।
अक्सर व्यापारिक कार्यों के चलते देर शाम तक बाजार में रुकना पड़ता है। प्रयागराज जाने के लिए शाम छह बजे के बाद बस नहीं मिलने से उन्हें निजी वाहन बुक करना पड़ता है, जिससे अतिरिक्त खर्च उठाना पड़ता है। - रजत गुप्ता, व्यापारी
इलाज और अन्य जरूरी कार्यों के लिए लोगों का प्रयागराज आना-जाना लगा रहता है। शाम के समय बस सेवा न होने से मरीजों और उनके परिजनों को सबसे अधिक परेशानी झेलनी पड़ती है। - डॉ. अरुण केशरवानी, स्थानीय
विज्ञापन
प्रतियोगी परीक्षाओं और कोचिंग के सिलसिले में कई बार देर शाम प्रयागराज जाना पड़ता है। बस सेवा उपलब्ध न होने से सुरक्षा और सुविधा दोनों प्रभावित होती हैं। - सौरभ अग्रहरि, छात्र
वर्तमान में उपलब्ध बसों के अनुसार संचालन किया जा रहा है। जून के अंत तक नई बसें मिलने की संभावना है। नई बसें आने के बाद मंझनपुर से प्रयागराज के लिए बसों के संचालन का समय बढ़ाया जाएगा। तब तक वर्तमान व्यवस्था के अनुसार ही बसों का संचालन जारी रहेगा। -गंगा शंकर शर्मा, रोडवेज डिपो इंचार्ज