फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   news

जिले की तीनों तहसील में गरजते रहे वकील

Wed, 25 Mar 2015 12:13 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कौशाम्बी
ब्यूरो/अमर उजाला, कौशाम्बी Updated Wed, 25 Mar 2015 12:13 AM IST
विज्ञापन
इलाहाबाद कचहरी में हुए अधिवक्ता नबी अहमद हत्याकांड को लेकर जिलेभर के वकीलों का गुस्सा कम होने का नाम नहीं ले रहा है। मंगलवार को भी जिला मुख्यालय और तीनों तहसील के अधिवक्ताओं ने न्यायिक कार्य का बहिष्कार किए रखा। वहीं चायल में तो वकीलों ने प्रदर्शन के साथ ही तहसील के सभी कार्यालय को भी बंद कराए रखा। वहीं मंझनपुर में हुई अधिवक्ताओं की बैठक में ऐलान किया गया कि जब तक मांगे पूरी नहीं होती है, उनका यह आंदोलन चलता रहेगा।
विज्ञापन

इलाहाबाद के अधिवक्ता नबी अहमद की हत्या को लेकर 15 दिनों से जिलेभर के वकील न्यायिक कार्य नहीं कर रहे हैं।

वकीलों का विरोध प्रदर्शन मंगलवार को भी जारी रहा। वहीं जिला मुख्यालय कौशाम्बी के वकीलों ने कचहरी परिसर में बैठक करके तय किया कि जब तक वकीलों की मांग सरकार पूरी नहीं करती है। उनका यह आंदोलन ऐसे ही चलता रहेगा। वकीलों ने मृतक वकील के परिजन को 50 लाख मुआवजा, घटना को लेकर इलाहाबाद के वकीलों पर दर्ज मुकदमे वापस लेने और इलाहाबाद के डीएम और एसएसपी को बर्खास्त करने की मांग कर रहे हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed