{"_id":"20c74ce86ddce6a0d3e5b7df3f1179b4","slug":"news-hindi-news-128","type":"story","status":"publish","title_hn":"पोलियो उन्मूलन को 32 फीसदी बच्चों ने ली खुराक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पोलियो उन्मूलन को 32 फीसदी बच्चों ने ली खुराक
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी
Updated Sun, 17 Jan 2016 11:35 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विकलांगता के अभिशाप से बच्चों को बचाने के लिए रविवार को कौशाम्बी पल्स पोलियो बूथ दिवस का आयोजन हुआ। इस दौरान कुल 31.89 प्रतिशत बच्चों ने बूथ पर पहुंचकर खुराक ली। सीएमओ डॉ यूबी सिंह ने बताया कि शेष बचे बच्चों को 5 दिनों तक डोर-टू-डोर अभियान चलाकर खुराक पिलाई जाएगी।
पांच साल तक के बच्चों को विकलांगता से बचाने के लिए पल्स पोलियो उन्मूलन अभियान चल रहा है। बच्चों को खुराक पिलाने के लिए रविवार को बूथ दिवस था। जनपद में रहने वाले पांच साल तक के 3.09 लाख बच्चों को खुराक देने के लिए कुल 851 बूथ बनाए गए थे। इन बूथों पर खुराक देने के लिए कुल 2644 कर्मचारी और निगरानी के लिए पर्यवेक्षकों की 166 टीमें लगाई गई थी। सुबह आठ बजे सीएमओ डॉ यूबी सिंह ने पीएचसी मंझनपुर में शिशुओं को खुराक पिलाकर इस अभियान का शुभारंभ किया। इसके बाद अन्य बूथों पर खुराक देने का सिलसिला शुरू हुआ।
हालांकि कड़ाके की ठंडी और भीषण शीतलहर का असर बूथों पर रहा। सुबह से लेकर दिन में 11 बजे तक ज्यादातर बूथों पर सन्नाटा ही दिखा। हालांकि दोपहर बाद लोग बच्चों को लेकर खुराक पिलाने के लिए बूथों पर पहुंचे। शाम 4 बजे तक चले अभियान में कुल 31.89 फीसदी बच्चों ने बूथ पर पहुंचकर पोलियो उन्मूलन की खुराक पी।
विज्ञापन
सीएमओ ने बताया कि पोलियो उन्मूलन की खुराक पीने से बचे बच्चों के लिए सोमवार से 5 दिनों तक डोर-टू-डोर अभियान चलेगा। डोर-डू-डोर अभियान के लिए जनपद में कुल 535 टीमें बनाई गई हैं। इस मौके पर डॉ एमके सिन्हा, डॉ अरूण पटेल, डॉ सुहेल, लालजी शुक्ल आदि मौजूद रहे।