फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Newlyweds disappeared from in-laws' house after 25 days of marriage

शादी के 25 दिन बाद ससुराल से गायब हुई नवविवाहिता

Tue, 01 Mar 2022 12:10 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 01 Mar 2022 12:10 AM IST
विज्ञापन
Newlyweds disappeared from in-laws' house after 25 days of marriage
Newlyweds disappeared from in-laws' house after 25 days of marriage
कोखराज कोतवाली क्षेत्र की एक नवविवाहिता रविवार रात अपने ससुराल से संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई। 25 दिन पहले ही शादी के बाद नवविवाहिता अपने ससुराल आई थी। पीड़ित पति ने घटना की तहरीर कोतवाली पुलिस को दे दी है।
विज्ञापन

कोखराज कोतवाली का एक युवक पुरोहित का काम करता है। उसने बताया कि 27 जनवरी को उसकी शादी विंध्याचल जनपद में रहने वाली युवती से हुई है। विधि विधान से शादी के बाद वह अपनी नवविवाहिता पत्नी को लेकर घर आया। 27 फरवरी की रात घर से अचानक उसकी नवविवाहित पत्नी गायब हो गई।
विज्ञापन

इसकी जानकारी ससुरालियों को हुई तो हड़कंप मच गया। विवाहिता के कमरे में रखे 65 हजार रुपये और कीमती जेवरात भी गायब मिले। खोजबीन के बाद भी सुराग नहीं लगने पर पीड़ित पति ने सोमवार को कोतवाली पहुंचकर अनहोनी की आशंका जाहिर करते हुए तहरीर दी। पुलिस गायब विवाहिता की तलाश में जुट गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed