फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Newly married woman murdered by slitting her throat inside her house, three youths had arrived on a bike.

Kaushambi : घर के भीतर नवविवाहिता की गला रेतकर हत्या, बाइक से मिठाई का डिब्बा लेकर आए थे तीन युवक

Thu, 09 Oct 2025 12:37 PM IST
विनोद सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांंबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांंबी Published by: विनोद सिंह Updated Thu, 09 Oct 2025 12:37 PM IST
सार

सैनी कोतवाली क्षेत्र के सिराथू कस्बे के कानूनगो का पूरा वार्ड में बुधवार दोपहर घर के भीतर नवविवाहिता की गला रेतकर हत्या कर दी गई। घटना के समय घर के लोग खेतों में काम करने गए थे। लोगों ने बताया कि बाइक से मिठाई का डिब्बा लेकर तीन युवक आए थे।

विज्ञापन
Newly married woman murdered by slitting her throat inside her house, three youths had arrived on a bike.
नवविवाहिता की हत्या के बाद मौके पर पहुंची पुलिस। - फोटो : संवाद।

विस्तार

सैनी कोतवाली क्षेत्र के सिराथू कस्बे के कानूनगो का पूरा वार्ड में बुधवार दोपहर घर के भीतर नवविवाहिता की गला रेतकर हत्या कर दी गई। घटना के समय घर के लोग खेतों में काम करने गए थे। लोगों ने बताया कि बाइक से मिठाई का डिब्बा लेकर तीन युवक आए थे। मौके पर पुलिस पहुंची और फॉरेंसिक टीम के साथ घटनास्थल का निरीक्षण किया।

विज्ञापन


वार्ड नंबर 11 कानूनगो का पूरा निवासी दिलीप पुत्र मोहन की शादी पांच माह पूर्व फतेहपुर के सुल्तानपुर घोस थाना क्षेत्र के बढ़ैयापुर अफोई निवासी बृजमोहन की बेटी अंजली (22) के साथ हुई थी। दिलीप अपने छोटे भाई पवन के साथ दिल्ली में प्राइवेट नौकरी करता है। घर में पत्नी अंजली, सास-ससुर और छोटा देवर छोटू लाल रहता है। बुधवार दोपहर सास सुमित्रा देवी धान काटने खेत गई थीं। पिता मोहन सिंह मवेशियों को चराने गए थे। देवर भी किसी काम से बाजार गया था। आसपास के लोगों ने बताया कि दोपहर करीब तीन बजे तीन युवक बाइक से मिठाई का डिब्बा लेकर दिलीप के घर पहुंचे और आधे घंटे के बाद लौट गए।
विज्ञापन


शाम करीब पांच बजे जब देवर घर लौटा तो भाभी को आवाज दी, लेकिन अंदर से कोई जवाब नहीं आया। कमरे में जाकर देखा तो अंजली का शव खून से लथपथ जमीन पर पड़ा था। देवर ने तत्काल पुलिस को सूचना दी। मौके पर क्षेत्राधिकारी सतेंद्र तिवारी फॉरेंसिक टीम के साथ पहुंचे और जांच-पड़ताल की। घटना को लेकर कस्बे में तरह-तरह की चर्चा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

विवाहिता की हत्या गला रेतकर की गई है। मृतका के ससुर ने तीन रिश्तेदारों पर हत्या का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। मामले का जल्द खुलासा किया जाएगा। - राकेश कुमार सिंह, एएसपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed