फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Newborn stuffed in a sack and dumped on a manure heap villagers rushed to the rescue after hearing the crying

Kaushambi News: बोरी में भरकर घूर में फेंका नवजात शिशु, रोने की आवाज सुन बचाने पहुंचे ग्रामीण

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 01 Jul 2026 01:22 AM IST
विज्ञापन
Newborn stuffed in a sack and dumped on a manure heap villagers rushed to the rescue after hearing the crying
अस्पताल में भर्ती नवजात शिशु ,हालत सामान्य होने पर उसे ले जाते चाइल्ड लाइन के सदस्य स्रोत -संवा - फोटो : samvad
सरायअकिल कोतवाली क्षेत्र के खिजिरपुर कैलई उर्फ इमलीगांव में मंगलवार सुबह मानवता को शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई है। एक नवजात शिशु को बोरी में भरकर घूर में फेंक दिया। शिशु के रोने की आवाज सुनकर ग्रामीणों ने उसे बाहर निकाला और इसकी पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन

इमलीगांव निवासी अश्वनी कुमार सुबह समया माता मंदिर के पास बगीचे में लकड़ी काट रहे थे। तभी घूर की ओर से बच्चे के रोने की आवाज सुनाई दी। पास जाकर देखा तो एक बोरी हिल रही थी। पिता अवधेश के साथ बोरी खोलने पर उसमें कपड़े में लिपटा नवजात शिशु मिला।
विज्ञापन

सूचना पर पहुंची भगवानपुर चौकी पुलिस ने एंबुलेंस से शिशु को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भिजवाया। डॉक्टरों ने शिशु का प्राथमिक उपचार किया। इसके बाद पुलिस की मौजूदगी में नवजात को चाइल्ड लाइन की टीम को सुपुर्द कर दिया गया। नवजात को इस तरह फेंके जाने की चर्चा पूरे क्षेत्र में होती रही
विज्ञापन
विज्ञापन

नवजात शिशु का वजन 1.5 किलो है,वह पूरी तरह से विकसित है। प्राथमिक उपचार के बाद हालत सामान्य होने पर उसे चाइल्ड लाइन को सौंप दिया गया है। जो भी इलाज संभव होगा जिला अस्पताल में किया जायेगा।

डाॅ. ललित सिंह, अधीक्षक सीएचसी
लावारिस हालत में मिला नवजात शिशु लड़का है, उसे इस हालत में किसने फेंका है, गोपनीयता के साथ इस बारे में पता लगाया जा रहा है। मामले में जो भी विधिक कार्रवाई संभव होगी की जायेगी।
शेर सिंह वर्मा, निरीक्षक।

अस्पताल में भर्ती नवजात शिशु ,हालत सामान्य होने पर उसे ले जाते चाइल्ड लाइन के सदस्य स्रोत -संवा

अस्पताल में भर्ती नवजात शिशु ,हालत सामान्य होने पर उसे ले जाते चाइल्ड लाइन के सदस्य स्रोत -संवा- फोटो : samvad

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed