फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   nerega worker money

रोजी-रोटी के लिए जूझ रहे मनरेगा मजदूर

Tue, 13 Dec 2016 12:43 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी Updated Tue, 13 Dec 2016 12:43 AM IST
विज्ञापन
nerega worker money
other
मजदूरों के लिए वरदान बनी मनरेगा भी अब अभिशाप बनती दिख रही है। नोटबंदी से जहां मजदूरों को काम नहीं मिल रहा है, वहीं दो करोड़ का भुगतान भी शासन से इन मजदूरों को नहीं मिल रहा है। दिहाड़ी न मिलने पर मजदूरों ने काम करने से इंकार कर दिया है।  वह रोजगार की तलाश में गैर जनपदों और प्रांतों में पहुंचे तो वहां भी नोटबंदी के बाद रोजगार नहीं मिल सका। ऐसे में उन्हें घर लौटना पड़ रहा है। मनरेगा का भुगतान न होने और नोट बंदी के चलते मजदूरों का बुरा हाल है।
विज्ञापन


   जिले में मनरेगा के कुल एक लाख 90 हजार जॉब कार्डधारक हैं। इन जॉब कार्डधारकों ने पिछले दिनों ग्राम सभाओं में मनरेगा से कराए गए कार्यों में मजदूरी की थी। छह माह से इन मजदूरों का दो करोड़ रुपया दिहाड़ी के रूप में शासन में अटका हुआ है। दीपावली के मौके पर शासन द्वारा पैसा भेजे जाने का आश्वासन दिया गया था पर धनराशि खाते में नहीं पहुंच सकी। इसे देखते हुए मजदूरों ने मनरेगा में काम करना बंद कर दिया। वह रोजगार की तलाश में गैर जनपदों और प्रांतों के लिए रवाना हुए। इसी बीच पांच सौ और एक हजार के पुराने नोटों पर पाबंदी लगा दी गई। इससे गैर जनपद और प्रांतों में पहुंचे मजदूरों पर रोजी का संकट खड़ा हो गया।
विज्ञापन


कल कारखानों में आर्थिक संकट के चलते हफ्ता न मिलने पर मजदूर भुखमरी की कगार पर पहुंच गए। मजबूर होकर उन्हें परदेश से भी घर लौटना पड़ रहा है। मनरेगा मजदूरी का भुगतान न होने और कंपनियों में नोटबंदी का असर होने के कारण मजदूरों की हालत दयनीय होती जा रही है। ऐसे में काम करने वाले लोगों को मजबूरन घर में बैठना पड़ रहा है। इससे उनके परिवार में निवाले का संकट खड़ा हो गया है। शासन और प्रशासन है कि मजदूरों के इस संकट के प्रति उनका ध्यान ही नहीं जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


चार माह से ठप है मनरेगा का काम
शासन द्वारा मनरेगा मजदूरों का भुगतान नहीं किया जा रहा है। विकास खंड कौशाम्बी सहित कई ब्लॉकों की ग्राम सभाओं में काम करने वाले मजदूरों की दिहाड़ी पिछले पंचवर्षीय से लंबित है। मुख्यालयों में प्रदर्शन और बीडीओ स्तर पर मजदूरी की मांग करने के बाद हार मान चुके मजदूरों ने अब मनरेगा में काम करना ही बंद कर दिया है। विभागीय आंकड़ों पर जाएं तो जिले की एक भी ग्राम सभा में चार माह से मनरेगा में काम नहीं हो सका। इसकी प्रमुख वजह मजदूरों की दिहाड़ी का भुगतान न किया जाना बताया जा रहा है।


भुगतान को लेकर संजीदा नहीं अधिकारी
मनरेगा मजदूरों का शासन स्तर पर बकाया चल रहे दो करोड़ के भुगतान को लेकर जिले के अफसर संजीदा नहीं है। पूर्व में भुगतान को लेकर शासन को लिखापढ़ी की गई थी, लेकिन इधर बीच अधिकारी पूरी तरह से शांत हैं। सूत्रों का कहना है कि जिन मजदूरों का बकाया चल रहा हैं। इनमें तमाम जॉब कार्डधारक हैं, जिनकी मजदूरी वेबसाइट पर फीड ही नहीं कराई गई। ऐसे में इन मजदूरों का भुगतान तो किसी भी दशा में होने से रहा। कुछ भी हो यही हाल रहा तो मजदूरों को मनरेगा से मुंह मोड़ने में तनिक भी देर नहीं लगेगी।

मनरेगा मजदूरों की दिहाड़ी भुगतान के लिए शासन स्तर पर रिपोर्ट भेजी गई है। प्रयास किया जा रहा है कि मजदूरी का भुगतान जल्द हो जाए।
गजेंद्र कुमार तिवारी, डीसी मनरेगा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed