फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Negligence will prove costly...people are falling ill due to the cold in the morning and evening and the scorching sun during the day

Kaushambi News: लापरवाही पड़ेगी भारी...सुबह-शाम सर्दी और दिन में तेज धूप से बीमार हो रहे लोग

Thu, 13 Nov 2025 01:07 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी Updated Thu, 13 Nov 2025 01:07 AM IST
विज्ञापन
Negligence will prove costly...people are falling ill due to the cold in the morning and evening and the scorching sun during the day
कनैली सीएचसी में मरीजों का इलाज करते डॉ. मुक्तेश द्विवेदी।  संवाद
इन दिनों सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) कनैली में मरीजों की भीड़ बढ़ गई है। सुबह-शाम की सर्दी और दिन में तेज धूप के चलते अस्पताल की ओपीडी में रोजाना 200 से अधिक मरीज इलाज के लिए पहुंच रहे हैं। इनमें ज्यादातर सर्दी-जुकाम, बुखार और त्वचा-रोग के मरीज हैं। वहीं करारी सीएचसी में भी रोजाना 150 से अधिक मरीज आ रहे हैं। कनैली सीएचसी के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. मुक्तेश द्विवेदी ने बताया कि जरूरतमंद मरीजों को निशुल्क दवा का वितरण किया जा रहा है। कस्बे की संगीता देवी ने बताया कि पहले हल्का बुखार और गले में दर्द था। कई जगह इलाज कराया लेकिन आराम नहीं मिला।
विज्ञापन

बुधवार को सीएचसी आई तो डॉक्टर ने जांच कराने की सलाह दी। इसके बाद अस्पताल की पैथोलॉजी में महिला की जांच की गई। वहीं, बुजुर्ग मरीज राम लोटन ने कहा कि यहां डॉक्टर समय से मिल जाते हैं और परामर्श भी अच्छे से देते हैं।
विज्ञापन

इसी तरह करारी सीएचसी के डॉ. मो. आदिल ने बताया कि मौसम बदलने के कारण इन दिनों अस्पताल में मरीजों की भीड़ बढ़ी हुई है। कस्बे की रामकली ने बताया कि हफ्ते भर से बुखार आ रहा था। नजदीकी मेडिकल स्टोर से दवा लेकर काम चल रहा था लेकिन आराम नहीं मिला। बीते सोमवार को सरकारी अस्पताल में इलाज कराने गई तो डॉक्टर ने जांच कराने के साथ ही पांच दिन की दवा दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीएचसी सरसवां में चार मरीज भर्ती, 120 का उपचार
सीएचसी सरसवां में मरीजों की संख्या में बढ़ोतरी दर्ज की गई है। बुधवार को ओपीडी में कुल 120 मरीजों का इलाज किया गया, जबकि सांस और बुखार से पीड़ित चार मरीजों को भर्ती किया गया। केंद्र प्रभारी डॉ. प्रसून जायसवाल ने बताया कि मौसम में आए बदलाव के कारण खांसी-जुकाम, बुखार, सांस और जोड़ों में दर्द के मरीजों की संख्या बढ़ रही है। उन्होंने बताया कि स्वास्थ्य विभाग पूरी तरह अलर्ट है। गांव-गांव में आशा और एएनएम टीमों को सक्रिय किया गया है, ताकि शुरुआती लक्षणों पर ही मरीजों को उपचार मिल सके।

-जिले की सभी सीएचसी और पीएचसी को मौसमी बीमारियों से निपटने के लिए अलर्ट मोड पर रखा गया है। मौसम में बदलाव के दौरान सावधानी बरतें। गर्म कपड़े पहनें, साफ-सुथरा पानी पीएं और हल्के बुखार या खांसी-जुकाम होने पर तुरंत नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र से संपर्क करें। - डॉ. संजय कुमार, सीएमओ

कनैली सीएचसी में मरीजों का इलाज करते डॉ. मुक्तेश द्विवेदी।  संवाद

कनैली सीएचसी में मरीजों का इलाज करते डॉ. मुक्तेश द्विवेदी।  संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed