फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Nasirpur Eleven defeated Saurai Buzurg in the opening match.

Kaushambi News: नासीरपुर इलेवन ने सौरई बुजुर्ग को उद्घाटन मुकाबले में हराया

Sat, 03 Jan 2026 01:46 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी Updated Sat, 03 Jan 2026 01:46 AM IST
विज्ञापन
Nasirpur Eleven defeated Saurai Buzurg in the opening match.
सौरई बुजुर्ग गांव में क्रिकेट प्रतियोगिता का उद्घाटन करते अति​थि अरुण केसरवानी। संवाद
विकास खंड के सौरई बुजुर्ग गांव के रामसागर मोहल्ले में शुक्रवार को डॉ. भीमराव अंबेडकर क्रिकेट क्लब टूर्नामेंट का शुभारंभ हुआ। उद्घाटन मुकाबले में नासीरपुर फरीदगंज इलेवन ने सौरई बुजुर्ग इलेवन को हराया।
विज्ञापन

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए सौरई बुजुर्ग इलेवन ने निर्धारित 12 ओवर में छह विकेट पर 130 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी नासीरपुर फरीदगंज इलेवन ने नौ विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया। विजेता टीम की ओर से अश्वनी कुमार ने 52 रनों की पारी खेली, उन्हें मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार प्रदान किया गया।
विज्ञापन

उद्घाटन समारोह के मुख्य अतिथि नगर पंचायत दारानगर कड़ाधाम के अध्यक्ष प्रतिनिधि व भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष अरुण केसरवानी रहे। टूर्नामेंट के आयोजक समाजसेवी डॉ. श्रवण आर्या व विनोद आर्या ने सभी अतिथियों का स्वागत किया। मैच में श्रीनाथ व बृजेश अंपायर, जबकि समरजीत व रामबाबू गौतम ने स्कोरर की भूमिका निभाई। जितेंद्र कुमार ने कमेंट्री की। इस दौरान पूर्व प्रधान नियाज अहमद सिद्दीकी, अंकित मिश्रा, रिंकू मौर्या, रणविजय निषाद, बउवा साहू, पंकज केशरवानी, धनराज यादव आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed