{"_id":"63e00d07318ce063e7385680","slug":"na-kaushambi-news-c-3-1-49404-2023-02-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaushambi News: यूपी में आर्थिक विकास के द्वार खोलेगा ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaushambi News: यूपी में आर्थिक विकास के द्वार खोलेगा ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट
Mon, 06 Feb 2023 01:39 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
Updated Mon, 06 Feb 2023 01:39 AM IST
विज्ञापन
यूपी में आर्थिक विकास के द्वार खोलेगा ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट
भरवारी के भवंस मेहता पीजी कॉलेज में हुआ उन्मुखीकरण कार्यक्रम, बच्चों को दी गई जानकारी
संवाद न्यूज एजेंसी
भरवारी। भवंस मेहता पीजी कॉलेज भरवारी में ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट को लेकर उन्मुखीकरण कार्यक्रम हुआ। समिट के बारे में जानकारी बच्चों के साथ साझा की गई। विशेषज्ञों ने कहा कि ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट यूपी में आर्थिक विकास के द्वार खोलेगा।
इंदिरा गांधी राष्ट्रीय ट्राइबल विश्वविद्यालय अमरकंटक मध्य प्रदेश के पूर्व कुलपति प्रो. सीडी सिंह कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रहे। उन्होंने कहा कि लखनऊ में 10 से 12 फरवरी तक होने वाला समिट प्रदेश की अर्थव्यवस्था के आकार को बढ़ाने में मददगार साबित होगा। यह समिट राज्य के समावेशी विकास, व्यापार के अवसरों का अन्वेषण और सहभागिता स्थापित करने के लिए उद्योग एवं वाणिज्य जगत से जुड़े लोगों को एक विचार मंच उपलब्ध कराएगी। उन्होंने प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी योजनाओं की भी जानकारी छात्र-छात्राओं को दी।
प्रदेश के विशेष सचिव राजाराम ने यूपी के मजबूत आधारभूत संरचना एवं अर्थव्यवस्था के बारे में जानकारी दी। जिला उद्योग प्रोत्साहन के उपायुक्त एस सिद्दीकी ने कहा कि जनपद में औद्योगिक क्षेत्र विकसित होने से रोजगार के अवसर बढ़ेंगे। युवाओं को रोजगार के लिए दूसरे प्रदेश नहीं जाने पड़ेंगे। इस मौके पर एडीएम जयचंद्र पांडेय, महामाया डिग्री कॉलेज के प्राचार्य विनय कुमार सिंह आदि मौजूद रहे।