{"_id":"63e00f258c591c76d93654a8","slug":"na-kaushambi-news-c-3-1-49377-2023-02-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaushambi News: सरायअकिल के 13 वार्डों में 100 इंडियामार्का खराब, पेयजल की समस्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaushambi News: सरायअकिल के 13 वार्डों में 100 इंडियामार्का खराब, पेयजल की समस्या
Mon, 06 Feb 2023 01:48 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
Updated Mon, 06 Feb 2023 01:48 AM IST
विज्ञापन
सरायअकिल के वार्डों में 100 हैंडपंप खराब, पेयजल की समस्या
25 को रीबोर तो 75 को मरम्मत की जरूरत, नगर पंचायत के अधिकारी नहीं दे रहे ध्यान
संवाद न्यूज एजेंसी
सरायअकिल। नगर पंचायत क्षेत्र के विभिन्न वार्डों में लगे करीब 100 हैंडपंप खराब हो गए हैं। हालांकि पाइप लाइन से पेयजल आपूर्ति होती है। यदि किसी वजह से आपूर्ति न हो पाए तो लोगों को पास प्यास बुझाने का दूसरा कोई विकल्प नहीं उपलब्ध है। इससे नगरवासी परेशान हैं। फिर भी अधिकारी ध्यान नहीं दे रहे हैं।
नगर पंचायत क्षेत्र की आबादी लगभग 27 हजार है। इन्हें पेयजल उपलब्ध कराने के लिए नगर पंचायत ने लगभग 300 हैंडपंप लगवा रखे हैं। एक, चार, छह और नौ समेत अन्य वार्डों में करीब 100 हैंडपंप लंबे समय से बिगड़े हुए हैं। बस स्टैंड, फकीराबाद जैसे प्रमुख स्थानों पर लगे इंडिया मार्का हैंडपंप भी नगर पंचायत के अधिकारियों-कर्मचारियों की राह देख रहे हैं। खराब हैंडपंप में से 25 ऐसे हैं, जिनकी फिर से बोरिंग होनी है। शेष मरम्मत से दुरुस्त हो सकते हैं। वार्ड संख्या नौ के डंपी केसरवानी, वार्ड चार के सुरेमन, वार्ड छह के नसीम मिस्त्री, वार्ड एक के रमेश, पूर्व सभासद के प्रतिनिधि हाजी अंसारी, गुलाब यादव आदि का कहना है कि कई बार इस संबंध में नगर पंचायत से शिकायत दर्ज कराई गई। हैंडपपों को ठीक कराने की मांग की गई, लेकिन अफसरों ने उनकी शिकायत को अनसुना कर दिया। हालांकि, नगर पंचायत की ओर से पाइप लाइन से पेयजल आपूर्ति की जाती है, लेकिन किसी वजह से इसके फेल होने पर हैंडपंप ही पेयजल की उपलब्धता का साधन हैं। यही कारण है कि इंडिया मार्का हैंडपंप की खराबी को लेकर स्थानीय लोग परेशान हैं।
-- -- -- -- -
गर्मी आने के पहले 100 हैंडपंपों ने पानी देना बंद कर दिया है। इनमें से 25 हैंडपंपों की बोरिंग होनी है। शेष मरम्मत से ठीक हो जाएंगे। यह मुद्दा लगातार उठाया जा रहा है, फिर भी विभागीय अफसर अनदेखी कर रहे हैं।- अनूप सिंह, पूर्व सभासद
विज्ञापन
--
नगर पंचायत में समस्याओं की अनदेखी हो रही है। गर्मी के पहले इतनी संख्या में हैंडपंपों का खराब होना चिंता का विषय है। अधिशासी अधिकारी हो या कर्मचारी, कोई ध्यान नहीं दे रहा है।-भोला सिंह, पूर्व सभासद
-- -- -- -- -- --
जब से अध्यक्ष व सभासदों का कार्यकाल खत्म हुआ है। तब से अधिकारी व कर्मचारियों ने आमजन की सुनवाई करना बंद कर दिया है। ईओ कभी क्षेत्र में आते ही नहीं। सफाई के साथ पेयजल की समस्या भी गंभीर है।-फहीम अहमद, पूर्व सभासद
-- -- -- -- -- -
पाइप लाइन से पेयजल की आपूर्ति होती है। समस्या तब खड़ी होती है, जब पानी की सप्लाई नहीं होती है। ऐसी स्थिति में इंडिया मार्का ही पेयजल का साधन हैं, जिन्हें दुरुस्त करने की तरफ अधिकारी ध्यान नहीं दे रहे हैं।-रामू अग्रहरि, पूर्व सभासद
-- -- -- -- --
वर्जन
खराब हैंडपंपों की मरम्मत के लिए संबंधित लिपिक को लिखित और मौखिक निर्देश दिए गए हैं। जो कार्य संभव हैं, उन्हें तत्काल कराया जाएगा।-सुनील कुमार सिंह, ईओ, नगर पंचायत सरायअकिल