फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   mugal kal

मिट्टी के अवैध खनन में मिली प्राचीन दीवार

Thu, 09 Mar 2017 12:22 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी Updated Thu, 09 Mar 2017 12:22 AM IST
विज्ञापन
mugal kal
kaushambi
सिराथू तहसील क्षेत्र के रामपुर धमांवा के पचकरा तालाब में मिट्टी के अवैध खनन के दौरान एक प्राचीन दीवार मिली है। 30 फीट लंबी व 60 फीट चौड़ी दीवार है। दीवार में मिली ईंटें लखौरी बताई जा रही हैं। दीवार के समीप प्राचीन बर्तनों के रखे जाने के निशान मिले हैं। ग्रामीणों ने आशंका जताई कि खुदाई के दौरान जो पात्र मिले हैं, उसे अवैध खनन करने वालों ने गायब कर दिया है। जानकारी होने पर सिराथू तहसीलदार ने मौके पर पहुंच मामले की जांच की।
विज्ञापन


   रामपुर धमांवा के पचकरा तालाब में करीब दो महीने से अवैध तरीके से मिट्टी खनन का कार्य हो रहा था। ट्रैक्टर व डंपर से मिट्टी ढोई जा रही थी। बुधवार की दोपहर तालाब में लोगों ने प्राचीन दीवार देखी। दीवार 30 फीट लंबी व 60 फिट चौड़ी थी। दीवार किसी हॉल के ढांचा जैसी बनी हुई है। इसमें लगी ईंटें लखौरी बताई जा रही हैं। जहां दीवार मिली है, उसके आसपास पात्रों के रखे जाने के निशान मिले हैं। दीवार से चिपकी हुई एक लोहे की प्लेट भी मिली है, जो जर्जर हो चुकी है।
विज्ञापन


बुधवार को काम बंद था। ग्रामीणों को इसकी जानकारी हुई तो मौके पर लोगों खासा मजमा लग गया। सूचना तहसील प्रशासन को दी गई। तहसीलदार मौके पर पहुंचे। जांच के दौरान लोगों ने प्राचीन पात्रों के रखे जाने के निशानों को दिखाया। साथ ही आशंका जताई कि मिट्टी का अवैध खनन करने वाले लोगों ने पात्रों को गायब कर दिया है। तहसीलदार ने  इसकी रिपोर्ट एसडीएम विवेक चतुर्वेदी को दी है। एसडीएम का कहना है कि डीएम को सूचना दे दी गई है। जल्द ही इस स्थल की पुरातत्व विभाग की टीम से जांच कराई जाएगी, तभी साफ होगा कि यह प्राचीन दीवार कितनी पुरानी है और किस काल की है। हालांकि लोगों का मानना है कि यह दीवार मुगल काल की हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पात्रों के गायब होने की आशंका पर सक्रिय हुई पुलिस
मंझनपुर(ब्यूरो)। रामपुर धमांवा के पचकरा तालाब की खुदाई के दौरान मिली प्राचीन दीवार के साथ ही तमाम पात्रों के मिलने की भी आशंका है। ग्रामीणों का कहना है कि निशान बता रहे हैं कि यहां पात्र थे, जिसे गायब कर दिया गया है। पात्रों के गायब होने की आशंका पर सैनी कोतवाली पुलिस सक्रिय हो गई है। मिट्टी के अवैध खनन में कौन-कौन लोग शामिल थे, इसका पता लगाया जा रहा है।


कौशाम्बी एक ऐतिहासिक व पौराणिक स्थल है। यहां विरासतें बिखरी पड़ी हैं। रामपुर धमांवा के तालाब में प्राचीन दीवार कितनी पुरानी है और किस काल की है, इसका पता लगाने के लिए पुरातत्व विभाग की टीम बुलाई गई है।
अखंड प्रताप सिंह, डीएम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed