फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   MP listened to 320 victims, disposal of 40

सांसद ने 320 पीड़ितों की सुनी फरियाद, 40 का निस्तारण

Sun, 16 Feb 2020 12:51 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 16 Feb 2020 12:51 AM IST
विज्ञापन
MP listened to 320 victims, disposal of 40
MP listened to 320 victims, disposal of 40 - फोटो : KAUSHAMBI
सांसद ने 320 पीड़ितों की सुनीं फरियाद, 40 का निस्तारण
विज्ञापन

विकास भवन स्थित संसदीय कार्यालय में हुआ जनसुनवाई कार्यक्रम
संवाद न्यूज एजेंसी
मंझनपुर। सांसद विनोद सोनकर ने शनिवार को विकास भवन स्थित संसदीय कार्यालय में जनसुनवाई की। इस दौरान करीब 320 मामले सामने आए। इनमें 40 का मौके पर निस्तारण किया गया। अन्य मामलों का निपटारा करने के लिए संबंधित विभागाध्यक्षों को पत्र लिखा है।

उदहिन बुजुर्ग निवासी विजय कुमार सोनकर ने बताया कि उसके गांव में कई लोगों ने बिजली का कनेक्शन लेने के लिए आवेदन किया था, लेकिन आज तक बिजली कनेक्शन दिया नहीं गया है। बिदनपुर ककोढ़ा निवासी अनिल कुमार श्रीवास्तव ने आवारा पशुओं की समस्या बताई। सांसद ने गोशाला बनवाने का आश्वासन दिया। मल्हीपुर गांव के हीरालाल निषाद ने गांव का विद्युतीकरण कराने के लिए अर्जी दी। गढ़वा निवासी मैना देवी, शहजादपुर की सरला देवी, पूरबशरीरा की मैना देवी, कोर्रो के श्रीदत्त शुक्ला आदि ने भी अपनी समस्याएं बताईं। सांसद ने कहा कि आम जनता की समस्याओं का निराकरण करना सरकार की प्राथमिकता में है। कोई मनमानी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। जन समस्याओं का निराकरण करने में रुचि नहीं रखने वाले अफसरों के खिलाफ मुख्यमंत्री को रिपोर्ट भेजी जाएगी। इस मौके पर आद्या प्रसाद पांडेय, गुलाब कुशवाहा, रमेश चंद्र शर्मा, अशोक कुमार लोधी, दिनेश पांडेय, शांताराम पांडेय, भूपेंद्र सिंह, अश्विनी द्विवेेदी, रमेश पाल, मीडिया प्रभारी राजेंद्र पांडेय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed