फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Morning processions will be organized in schools for the anti-firecracker campaign.

Kaushambi News: पटाखा विरोधी अभियान के लिए स्कूलों में निकलेगी प्रभात फेरी

Sun, 11 Oct 2026 01:09 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी Updated Sun, 11 Oct 2026 01:09 AM IST
विज्ञापन
Morning processions will be organized in schools for the anti-firecracker campaign.
जिला बेसिक ​शिक्षा अ​धिकारी कार्यालय। संवाद
दशहरा और दीपावली के त्योहारों को देखते हुए प्राथमिक विद्यालयों में आने वाले सप्ताह से पटाखा विरोधी अभियान चलाया जाएगा। इसके तहत विद्यालय स्टाफ, शिक्षकों, विद्यार्थियों और अभिभावकों की सहभागिता से प्रभात फेरी निकाली जाएगी। इसके माध्यम से लोगों को पटाखों से होने वाले नुकसान के प्रति जागरूक किया जाएगा।
विज्ञापन


अभियान के दौरान विद्यार्थियों को पटाखों से निकलने वाले धुएं और तेज आवाज से होने वाले नुकसान की जानकारी दी जाएगी। साथ ही वायु और ध्वनि प्रदूषण के प्रति जागरूक करते हुए पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया जाएगा। शिक्षकों से अपील की जाएगी कि वह बच्चों को सुरक्षित तरीके से त्योहार मनाने के लिए प्रेरित करें। अभिभावकों को भी अभियान से जोड़कर बच्चों को पटाखों से दूर रखने और दीप जलाकर त्योहार मनाने के लिए प्रोत्साहित किया जाएगा। प्रभात फेरी के माध्यम से गांवों और आसपास के क्षेत्रों में जागरूकता का संदेश पहुंचाया जाएगा।
विज्ञापन

----वर्जन-------

त्योहारों के दौरान बच्चों को पटाखों से होने वाले नुकसान के प्रति जागरूक करना जरूरी है। विद्यालयों में प्रभात फेरी के माध्यम से विद्यार्थियों और अभिभावकों को पटाखों से दूर रहने तथा सुरक्षित और पर्यावरण के अनुकूल त्योहार मनाने के लिए प्रेरित किया जाएगा। - डॉ. कमलेंद्र कुमार कुशवाहा, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed