फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Monkey Pox: Health Department alert, people coming from outside will be monitored

मंकी पॉक्स : स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, बाहर से आने वालों की होगी निगरानी

Sun, 01 Sep 2024 03:53 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी Updated Sun, 01 Sep 2024 03:53 AM IST
विज्ञापन
Monkey Pox: Health Department alert, people coming from outside will be monitored
मंकी पॉक्स के खतरे को देखते हुए शासन ने अलर्ट जारी किया है। जिले में बाहर से आने वाले लोगों की निगरानी के निर्देश दिए हैं। स्वास्थ्य विभाग की ओर से ब्लॉकों में तैनात आशा बहुओं को यह जिम्मेदारी सौंपी गई है। सभी प्रभारी चिकित्साधिकारियों को स्वास्थ्य केंद्रों पर पर्याप्त दवाएं उपलब्ध रखने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन

पश्चिमी अफ्रीका के देशों में पाए जाने वाले मंकी पॉक्स ने अब अपने देश में भी दस्तक दे दी है। ऐसे में स्वास्थ्य विभाग ने भी इससे निपटने की तैयारी कर ली है। सीएमओ डॉ. संजय कुमार ने बताया कि मंकी पाक्स एक वायरल बीमारी है। इस बीमारी में बुखार आने, शरीर में दाने पड़ने व गिल्टी निकलने के लक्षण दिखते हैं। समय पर सही उपचार मिल जाए तो मरीज तीन से चार दिन के अंदर स्वास्थ्य हो सकता है।
विज्ञापन

मंकी पॉक्स की रोकथाम के लिए 14 अगस्त को शासन की ओर से अलर्ट जारी किया गया है। बाहर से आने वाले लोगों, खासकर विदेशियों या परदेसियों पर नजर रखने के निर्देश दिए गए हैं। इसके मद्देनजर सभी ब्लॉकों के प्रभारी चिकित्साधिकारियों को आदेश दिया गया है। इसमें आशा बहुओं के माध्यम से निगरानी करने के लिए कहा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

आशा बहुओं को निर्देश दिए गए हैं कि अगर, किसी भी गांव या घर में मंकी पॉक्स के लक्षण वाला मरीज मिले तो उसे तत्काल नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र में पहुंचाएं। ताकि, समय पर सही उपचार हो सके। उन्होंने बताया कि सभी चिकित्साधिकारियों को सीएचसी-पीएचसी में पर्याप्त दवाओं की व्यवस्था कराने के आदेश भी दिए गए हैं।



--शासन के निर्देश पर मंकी पॉक्स से बचाव के लिए स्वास्थ्य महकमा सतर्कता बरत रहा है। सभी प्रभारी चिकित्साधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि बाहर से आने वाले लोगों की निगरानी कराएं। आशा बहुओं द्वारा इस बीमारी के बारे में लोगों को बताएं। हालांकि, जिले में अभी तक इसका कोई मरीज नहीं मिला है। -डॉ. संजय कुमार, सीएमओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed