फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   MLC election brainstorm in SP meeting

सपा की बैठक में एमएलसी चुनाव पर मंथन

Sun, 08 Nov 2020 01:15 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 08 Nov 2020 01:15 AM IST
विज्ञापन
MLC election brainstorm in SP meeting
MLC election brainstorm in SP meeting - फोटो : KAUSHAMBI
मंझनपुर। सपा जिला इकाई की मासिक बैठक शनिवार को मुख्यालय स्थित पार्टी कार्यालय में हुई। इसमें शिक्षक-विधायक के चुनाव को लेकर मंथन किया गया। जिलाध्यक्ष दयाशंकर यादव ने सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से इलाहाबाद-झांसी निर्वाचन क्षेत्र से पार्टी प्रत्याशी को विजयी बनाने के लिए पूरे मनोयोग से जुटने का आह्वान किया। इस मौके पर मुलायम सिंह यूथ ब्रिगेड की नवगठित कार्यकारिणी को माला पहनाकर सम्मानित किया गया। बैठक में भैयालाल पाल, जितेंद्र सरोज, कुशल पटेल, प्रदीप चौधरी, बुधराम यादव, आनंदमोहन पटेल, परवेज अख्तर अंसारी, राकेश सिंह, डॉ. सुनील सिंह, हीरालाल सरोज शादाब अहमद, शीला द्विवेदी, शहनवाज अहमद, मानसिंह पटेल, वीर सिंह यादव, विभा यादव, भानू यादव, अबरार अहमद, अनिल यादव समेत तमाम पार्टी पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन

करनपुर सौंरई में जमीन पर अवैध कब्जे की शिकायत
मंझनपुर। सिराथू तहसील के करनपुर सौंरई में ऊसर, बंजर व मरघट की भूमि पर अवैध कब्जा किया जा रहा है। गांव के बेनी प्रसाद, अशोक कुमार, राजेंद्र कुमार, मो. इशहाक आदि ग्रामीणों ने डीएम को दिए गए शिकायती पत्र में बताया कि बेशकीमती भूमि को ग्रामसभा के जिम्मेदार राजस्व निरीक्षक की शह पर अवैध रूप से प्लॉटिंग कर रहे हैं। ग्रामीणों ने बताया कि इससे पहले भी तहसील के सक्षम अधिकारियों से शिकायत की गई। पर, कोई कार्रवाई नहीं की गई। डीएम ने एसडीएम को मामले की जांच कराकर कार्रवाई करने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed