फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   MLA got married to a helpless girl

विधायक ने बेसहारा युवती की कराई शादी

Sun, 16 Feb 2020 12:45 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 16 Feb 2020 12:45 AM IST
विज्ञापन
MLA got married to a helpless girl
MLA got married to a helpless girl - फोटो : KAUSHAMBI
विधायक ने बेसहारा युवती की कराई शादी
विज्ञापन

मंझनपुर। और क्या कहूं अंकल! बस इतना पता है कि पिता की कमी कभी महसूस नहीं हुई। यह कहना था रोती हुई शिवानी का। बाबुल के आंगन से डोली उठते हुए शिवानी के सामने पिता की जगह चायल विधायक संजय गुप्ता थे। इन्होंने ही शिवानी को पढ़ाया। रिश्ता तय किया। हाथ पीले कराए। बतौर उपहार कार दी।

सरायअकिल इलाके के बेनीराम कटरा निवासी धर्मेंद्र प्रताप सिंह का वर्ष 2011 में निधन हो गया था। दो साल पहले पत्नी और सालभर पहले पिता की भी सांस थम गई। धर्मेंद्र की दो बेटियाें शिवानी तथा मानसी की जिम्मेदारी दादी पर आ गई। इसकी जानकारी चायल विधायक संजय गुप्ता को हुई तो घर पहुंच गए। पढ़ाई के साथ अन्य सारा खर्च उठाने का जिम्मा भी ले लिया। विधायक ने बड़ी बेटी शिवानी का दाखिला जयंतीपुर स्थित डिग्री कॉलेज में कराया। विधायक ने शिवानी का रिश्ता प्रतापगढ़ के सॉफ्टवेयर इंजीनियर अभय सिंह से तय किया। शुक्त्रस्वार को धूमधाम से बारात आई। विधायक ने पिता की तरह की बारातियों की अगवानी की। शनिवार सुबह उन्होंने उपहार में कार समेत अन्य सामान देकर शिवानी को विदा कर दिया। विधायक का कहना है कि मानसी की शादी भी धूमधाम से निजी खर्च पर करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed