फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Missing innocent body found on neighbor's roof

पड़ोसी की छत पर मिली लापता मासूम की लाश

Fri, 05 Jun 2020 12:18 AM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला ब्यूरो, काौश्ााम्बी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला ब्यूरो, काौश्ााम्बी Published by: विनोद सिंह Updated Fri, 05 Jun 2020 12:18 AM IST
विज्ञापन
Missing innocent body found on neighbor's roof
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
भरवारी (कौशाम्बी)। कोखराज कोतवाली क्षेत्र के इचौली गांव में बुधवार शाम लापता हुई एक मासूम बच्ची की लाश गुरुवार को पड़ोसी की छत पर मिली। माना जा रहा है कि गला घोटकर उसकी हत्या की गई है। हत्या की वजह फिलहाल स्पष्ट नहीं है। घटना के बाद बवाल की आशंका में पुलिस के हाथ-पांव फूल गए। एहतियातन कई कोतवाली की फोर्स और क्यूआरटी लेकर एसपी मौके पर पहुंचे। कोतवाल तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई करने की बात कह रहे हैं। पड़ोसी युवक को हिरासत में ले लिया गया है।
विज्ञापन


     इचौली गांव का अमर सिंह किसानी करके परिवार का खर्च चलाता है। उसकी चार वर्षीय बेटी पायल बुधवार शाम घर के बाहर से खेलते वक्त गायब हो गई थी। परिजनों ने रात भर उसकी खोजबीन की। सुबह पिता ने कोखराज कोतवाली पहुंचकर गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई। जिसके बाद हरकत में आई पुलिस तलाश में जुट गई। शक के आधार पर शाम करीब पांच बजे पुलिस पड़ोसी दिनेश कुमार की छत पर पहुंची तो वहां बच्ची की लाश पड़ी थी। कोतवाल राकेश तिवारी ने बताया कि मृतका के गले व मुंह में ऐसे निशान मिले हैं, जिससे अनुमान लगाया जा रहा है कि गला घोटकर उसकी हत्या की गई है। उधर, शव मिलने के बाद बवाल की आशंका से जिले भर की पुलिस सहम गई।
विज्ञापन


एसपी अभिनंदन करारी, मंझनपुर, चरवा कोतवाली की फोर्स और क्यूआरटी लेकर मौके पर पहुंचे। एसपी की मौजूदगी में पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। परिवार वाले फिलहाल पड़ोसी दिनेश से कोई ऐसी दुश्मनी होने से इनकार कर रहे हैं, जो वह हत्या जैसी घटना को अंजाम दे। पुलिस दिनेश को हिरासत में लेकर उससे पूछताछ कर रही है। खबर लिखे जाने तक प्राथमिकी नहीं दर्ज की जा सकी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


रेप की आशंका, छत पर कैसे मिली लाश
मंझनपुर। हत्या से पहले रेप की भी आशंका है। दुराचार की आशंका को इसलिए भी बल मिल रहा है कि लाश पड़ोसी की छत पर मिली है। लाश छत पर कैसे पहुंची ? इस बाबत पड़ोसी से पूछताछ की जा रही है। पुलिस का दावा है कि शुक्रवार की सुबह तक स्थिति पूरी तरह साफ कर दी जाएगी।



पीड़ित परिवार की ओर से फिलहाल तहरीर नहीं मिली है। तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। गमजदा परिवारीजन फिलहाल कुछ भी बता पाने की स्थिति में नहीं हैं। पड़ोसी युवक को हिरासत में लेकर उससे पूछताछ की जा रही है।
राकेश तिवारी-इंस्पेक्टर, कोखराज
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed