{"_id":"69c6f4e694f351b9550610d8","slug":"mishri-lal-was-murdered-in-a-land-dispute-kaushambi-news-c-261-1-kmb1004-138805-2026-03-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaushambi News: जमीन के विवाद में हुई थी मिश्री लाल की हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaushambi News: जमीन के विवाद में हुई थी मिश्री लाल की हत्या
विज्ञापन
इब्राहिमपुर गांव के मजरा लोधन का पुरवा में 19 मार्च को घर के अंदर अधेड़ की हत्या का पुलिस ने खुलासा किया है। पुलिस का दावा है कि जमीन के विवाद में मिश्री लाल की हत्या की गई थी। मामले में छोटे भाई के साले को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। न्यायालय से उसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेजा गया।
लोधन का पुरवा निवासी मिश्रीलाल होमगार्ड थे। करीब पांच साल पहले वह नौकरी छोड़कर खेती करने लगे थे। 17 मार्च को उनकी पत्नी सुखदेइया इलाज के लिए मायके गई थीं। वह घर पर अकेले थे। 19 मार्च की सुबह पड़ोसी ने उनकी हत्या की जानकारी दी। जानकारी पर पहुंची पुलिस ने बेटी गीता देवी की तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
सीओ सदर शिवांक सिंह ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर देवीदयाल का पूरा मजरा टेवां निवासी आरोपी बच्चा लाल को मोअज्जमपुर मोड़ के पास से गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में उसने बताया कि मिश्री लाल के छोटे भाई मोहन लाल ने उसके बहन के नाम पर जमीन की थी। इसका वह विरोध कर रहे थे। इसी बात से नाराज होकर उसके मिश्रीलाल की हत्या कर दी।