फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   misdeed victim returning from police station murdered with axe

Kaushambi: कोतवाली से लौट रही दुष्कर्म पीड़िता की कुल्हाड़ी से हत्या, आरोपी के भाई ने की वारदात

Tue, 21 Nov 2023 06:27 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, कौशांबी
अमर उजाला नेटवर्क, कौशांबी Published by: विजय पुंडीर Updated Tue, 21 Nov 2023 06:27 AM IST
सार

कौशाम्बी के महेवाघाट कोतवाली के एक गांव में दुष्कर्म पीड़िता की आरोपी के भाई ने कुल्हाड़ी से हत्या कर दी। आरोपी पक्ष मुकदमे में सुलह करने का दबाव बना रहा था।

विज्ञापन
misdeed victim returning from police station murdered with axe
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कौशाम्बी के महेवाघाट कोतवाली के एक गांव में दुष्कर्म पीड़िता की आरोपी के भाई ने कुल्हाड़ी से हत्या कर दी। आरोपी पक्ष मुकदमे में सुलह करने का दबाव बना रहा था। युवती कोतवाली में इसकी शिकायत कर अपनी भाभी के साथ घर लौट रही थी, तभी वारदात हुई।

विज्ञापन


युवती (20) के साथ पिछले साल मई में पड़ोसी युवक ने दुष्कर्म किया था। मामला स्वजातीय होने के कारण बिरादरी की पंचायत हुई, जिसमें आरोपी को पीड़िता से शादी करने को कहा गया। आरोपी के इनकार करने पर पीड़िता ने दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज करा दिया।
विज्ञापन


पुलिस ने आरोपी पवन निषाद को गिरफ्तार कर जेल भेजा दिया था। नवरात्र के पहले वह जमानत पर बाहर आया तो अपने परिवार वालों के साथ मिलकर पीड़िता के परिजनों पर मुकदमा वापस लेने का दबाव बनाने लगा। सोमवार को पवन का भाई अशोक शराब पीकर सुबह से ही पीड़ित परिवार के साथ गालीगलौज कर रहा था। दोपहर बाद पीड़िता अपनी भाभी के साथ कोतवाली में शिकायत करने गई थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


शाम को लौटते वक्त जैसे ही वह पवन के घर के सामने पहुंची तो अशोक उसे गाली देने लगा। पीड़िता इसका वीडियो बनाने लगी तो कुल्हाड़ी लेकर बैठे अशोक ने उसके सिर पर कई वार किए, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वारदात के बाद आरोपी पक्ष के लोग घर में ताला बंद कर भाग निकले। अशोक भी एक मामले में हत्यारोपी है। इन दिनों जमानत पर बाहर है। सूचना पर एसपी बृजेश कुमार श्रीवास्तव, सीओ सिटी अभिषेक सिंह, फोरेंसिक टीम व कई थानों की फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। साक्ष्य संकलित कर शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed