{"_id":"6b09dcadee3e206fa3012687","slug":"electronics-market-buzzing-demand-for-household-goods-rises-kaushambi-news-c-261-1-kmb1012-152355-2026-11-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaushambi News: इलेक्ट्रॉनिक बाजार गुलजार, गृहस्थी के सामान की बढ़ी मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaushambi News: इलेक्ट्रॉनिक बाजार गुलजार, गृहस्थी के सामान की बढ़ी मांग
Sat, 28 Nov 2026 01:10 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
Updated Sat, 28 Nov 2026 01:10 AM IST
विज्ञापन
शिवम रस्तोगी
सहालग शुरू होते ही कस्बे के बाजारों में रौनक बढ़ गई है। शादी-विवाह के चलते इलेक्ट्रॉनिक और फर्नीचर की दुकानों पर ग्राहकों की आवाजाही बढ़ गई है। टीवी, फ्रिज, कूलर, वॉशिंग मशीन और मिक्सी समेत घरेलू उपकरणों की मांग में तेजी आई है। लोग शादी में उपहार देने के लिए अपनी जरूरत और बजट के मुताबिक खरीदारी कर रहे हैं।
नागचौरी का पूरा के सुनील पांडेय व म्योहर के दीपक ने बताया कि बहन की शादी की तारीख तय होते ही पसंद का सामान बुक करा चुके थे। अब दुकानों पर पहुंचकर सामान प्राप्त कर रहे हैं।
दुकानदार धर्मेंद्र मौर्य ने बताया कि इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों के साथ बेड, सोफा, ड्रेसिंग टेबल और डाइनिंग टेबल की बिक्री भी बढ़ी है। कीमतों में बढ़ोतरी के बावजूद ग्राहक गुणवत्ता और टिकाऊपन को तरजीह दे रहे हैं। लगातार सहालग होने से कारोबारियों को अच्छे व्यापार की उम्मीद है।
विज्ञापन
सहालग शुरू होते ही दुकानों पर ग्राहकों की आवाजाही बढ़ी है। सबसे अधिक मांग फ्रिज, टीवी और वॉशिंग मशीन की है। लगातार सहालग से इस बार कारोबार बेहतर रहने की उम्मीद है।
आशीष गौड़ दुकानदार
बेटी की शादी में गृहस्थी का सामान देने की परंपरा के चलते बेड, सोफा, ड्रेसिंग टेबल और डाइनिंग टेबल की मांग बढ़ी है। ग्राहक कीमत के साथ गुणवत्ता पर भी ध्यान दे रहे हैं। बिक्री और बढ़ने की उम्मीद है।
शिवम रस्तोगी दुकानदार