फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Miscreants snatched cash and other valuables from a young man returning home

Kaushambi News: घर लौट रहे युवक से बदमाशो ने नकदी समेत हजारों का सामान छीना

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 18 Dec 2025 01:38 AM IST
विज्ञापन
Miscreants snatched cash and other valuables from a young man returning home
पिपरी कोतवाली के मनौरी बाजार में मंगलवार भोर बाइक सवार बदमाशों ने युवक से नकदी समेत बैग छीन लिया। घटना की शिकायत पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

चरवा कोतवाली के समसपुर गांव निवासी अमन कुमार के मुताबिक वह निजी कंपनी में काम करता है। मंगलवार को वह प्रयागराज में ट्रेन से उतरकर ऑटो से मनौरी बाजार पहुंचा। जैसे ही वह चरवा मार्ग पर पहुंचा तभी दो बाइक सवार बदमाशों ने तीन हजार रुपये नकद, मोबाइल, कपड़ों से भरा बैग छीन लिया। पीड़ित ने घटना की तहरीर पुलिस को दी। इस संबंध में थानाध्यक्ष सिद्धार्थ सिंह का कहना है कि प्राथमिकी दर्ज कर घटना की जांच की जा रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed