फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Minor raped in Saraikil

सरायअकिल में नाबालिग से दुष्कर्म

Thu, 29 Aug 2019 01:09 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 29 Aug 2019 01:09 AM IST
विज्ञापन
Minor raped in Saraikil
सरायअकिल में नाबालिग से दुष्कर्म
विज्ञापन

सोमवार शाम हुई थी घटना, सीओ चायल करेंगे मामले की जांच
अमर उजाला ब्यूरो
मंझनपुर। सरायअकिल इलाके के गांव में रहने वाली अनुसूचित जाति की एक किशोरी के साथ हुए दुष्कर्म मामले में पुलिस रिपोर्ट दर्ज कर ली है। मामले की जांच सीओ चायल को सौंपी गई है।

सरायअकिल कोतवाली इलाके के एक गांव में रहने वाले व्यक्ति का कहना था कि उसकी 15 वर्षीय बेटी सोमवार की शाम खेत में बकरी चराने गई थी। इस दौरान एक गांव का रामचंद्र पाल वहां पहुंचा और किशोरी को जबरन सुनसान स्थान पर खींच ले गया। इसके बाद उसने जान से मारने की धमकी देकर दुष्कर्म किया। किशोरी अनुसूचित जाति की होने के कारण हड़कंप मच गया। पता चला कि रामचंद्र के साथ उसी गांव के दो अन्य लड़के भी थे। इस लेकर सामूहिक दुष्कर्म की आशंका पर पुलिस के हाथ-पांव फूल गए। बाद में किशोरी के पिता ने सिर्फ रामचंद्र के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मारपीट, दुष्कर्म आदि मामले में केस दर्ज कर लिया। इंस्पेक्टर मनीष पांडेय का कहना है किशोरी के पिता ने जो तहरीर दी है, उसी के आधार पर कार्रवाई की गई है। सामूहिक दुष्कर्म की बात अफवाह है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed