फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Minister in charge distributed appointment letter to assistant teachers on 556

556 को सहायक अध्यापकों को प्रभारी मंत्री ने बांटा नियुक्ति पत्र

Fri, 16 Oct 2020 08:39 PM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 16 Oct 2020 08:39 PM IST
विज्ञापन
Minister in charge distributed appointment letter to assistant teachers on 556
Minister in charge distributed appointment letter to assistant teachers on 556 - फोटो : KAUSHAMBI
प्रदेश के लोक निर्माण राज्य मंत्री व जनपद के प्रभारी मंत्री चंद्रिका प्रसाद उपाध्याय ने शुक्रवार को नव नियुक्त 556 सहायक अध्यापकों को नियुक्ति पत्र वितरित किया। इसी के साथ ही बेसिक शिक्षा विभाग को 556 नए सहायक अध्यापक मिल गए। प्रभारी मंत्री ने शिक्षा के क्षेत्र में भाजपा सरकार की ओर से किए गए कार्य गिनाए।
विज्ञापन

जनपद के हिस्से में आए 662 सहायक अध्यापकों की 14 और 15 अक्तूबर तक काउंसलिंग हुई। इनमें से 40 लोग नहीं आए। जबकि 66 लोगों ने काउंसलिंग के दौरान अधूरे अभिलेख प्रस्तुत किए। नतीजतन इनके नियुक्ति पत्र रोक दिए गए। विभाग अब इनकी स्क्रीनिंग करा रहा है। बाकी बचे 556 सहायक अध्यापकों को नियुक्ति पत्र देने के लिए शुक्रवार को नवीन मंडी ओसा में समारोह का आयोजन किया गया।
विज्ञापन

इसमें प्रभारी मंत्री चंद्रिका प्रसाद उपाध्याय, सांसद विनोद सोनकर, विधायक मंझनपुर लाल बहादुर, विधायक चायल संजय गुप्ता एवं विधायक सिराथू शीतला प्रसाद उर्फ पप्पू पटेल के साथ ही भाजपा जिलाध्यक्ष अनीता त्रिपाठी ने नव नियुक्त सहायक अध्यापकों को नियुक्ति पत्र प्रदान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रभारी मंत्री ने कहा कि सीएम योगी ने शिक्षा उन्नयन के क्षेत्र में अभूतपूर्व कार्य किए हैं। कायाकल्प योजना के तहत विद्यालयों का सौंदर्यीकरण व अन्य आवश्यक संसाधनों की व्यवस्था सुनिश्चित की गई। स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चों को ड्रेस, जूता, मोजा, स्वेटर और किताबों का निशुल्क वितरण किया जा रहा है।
उन्होंने नव नियुक्त शिक्षकों को बधाई देते हुए कहा कि आप सभी अपने दायित्वों का पूरी निष्ठा के साथ निर्वहन करते हुए बच्चों के भविष्य निर्माण में अपना योगदान दें। समोराह को सांसद के साथ ही तीनों विधायकों ने भी संबोधित करते हुए नव नियुक्त शिक्षकों को बधाई दी। समारोह में डीएम अमित कुमार सिंह, एडीएम मनोज, डीडीओ विजय कुमार, बीएसए प्रकाश सिंह समेत सभी अधिकारियों के अलावा जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

एनआईसी में मंत्री ने देखा नियुुक्ति पत्र वितरण का लाइव प्रसारण
ओसा मंडी से पहले लखनऊ में आयोजित मुख्यमंत्री द्वारा नियुक्ति पत्र वितरण कार्यक्रम का लाइव प्रसारण एनआईसी में देखा गया। यहां प्रभारी मंत्री के साथ सांसद व विधायकों के अलावा भाजपा जिलाध्यक्ष, डीएम और बीएसए भी उपस्थित रहे। यहीं पर प्रभारी मंत्री ने अंकिता, आलोक द्विवेदी, मुकेश, आयुषी एवं प्रथा सिंह समेत पांच नव नियुक्त सहायक अध्यापकों को नियुक्ति पत्र दिया।

Minister in charge distributed appointment letter to assistant teachers on 556

Minister in charge distributed appointment letter to assistant teachers on 556- फोटो : KAUSHAMBI

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed