फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   meeting orgnised BSP leaders for solidarity in kaushambi

कौशाम्बी में एकजुट हुए बसपा के मंडलीय नेता

Sat, 09 Sep 2017 01:14 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी Updated Sat, 09 Sep 2017 01:14 AM IST
विज्ञापन
meeting orgnised BSP leaders for solidarity in kaushambi
इंद्रजीत सरोज के बाहर होने के बाद बसपा के पदाधिकारियों की निगाह कौशाम्बी पर टिकी है। बसपा कार्यकर्ताओं को एकजुट रखने के लिए एक रणनीति के तहत शुक्रवार को बसपा के मंडलीय नेताओं की पार्टी कार्यालय में मुख्य जोन कोआर्डिनेटर मुनकाद अली ने बैठक ली। कई मुद्दों पर चर्चा हुई। कार्यकर्ताओं से आह्वान किया गया है कि वे संगठन पर ध्यान दें। बूथ व सेक्टर को मजबूत करें। भाजपा की सरकार हर मोर्चे पर फेल है। यह सरकार अब ज्यादा दिनों की नहीं है।
विज्ञापन


 ओसा स्थित बसपा कार्यालय में शुक्रवार को मुख्य जोन कोआर्डिनेटर व राज्यसभा सांसद मुनकाद अली ने मंडलीय पदाधिकारियों व जिले के कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की। बैठक में बूथ व सेक्टर को और मजबूत बनाने पर जोर दिया गया। साथ ही इंद्रजीत सरोज के हटने के बाद से पार्टी को कैसे दोबारा मजबूत बनाया जाए, इस पर विस्तृत चर्चा हुई।
विज्ञापन


मुनकाद अली ने कहा कि युवा कार्यकर्ताओं को इसीलिए अहम जिम्मेदारी दी गई है। राज्य सभा सांसद ने कहा कि भाजपा सरकार हर मोर्चे पर फेल है। यूपी में योगी व केंद्र में मोदी की सरकार नाकाम साबित हुई है। इस सरकार में लिए हर गए फैसले की मार गरीब पर पड़ी है। इससे लोगों में आक्रोश है। कार्यकर्ता जनता के बीच जाएं और बसपा सरकार की उपलब्धियां बताएं और भाजपा की नाकामियों को गिनाएं। जिलाध्यक्ष महेंद्र गौतम ने कार्यकारिणी की जानकारी दी। साथ ही बताया कि बूथ व सेक्टर का नए सिरे से गठन किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बैठक में जोनल इंचार्ज इमरेंद्र बहादुर भारतीय, राजू गौतम, जगन्नाथ पाल, दीपचंद्र गौतम, राकेश पासी, टिकैश गौतम, अजय पासी, अखिलेश पासी, बाबूलाल भंवरा के अलावा विधायक हाकिम लाल बिंद, मुतजबा सिद्दीकी मंडलीय नेता रहे। इनके अलावा राकेश सरोज, मेड़ीलाल सरोज, आरडी सरोज, दयाराम पासी, अशोक सोनकर , सेंहदीलाल आदि कार्यकर्ता रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed