फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   matter of nara village

झांसा देकर 40 हजार की कर ली शॉपिंग

Thu, 30 Mar 2017 12:31 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी Updated Thu, 30 Mar 2017 12:31 AM IST
विज्ञापन
कोतवाली इलाके के नारा गांव की रहने वाली एक महिला के खाते से साइबर क्राइम के शातिर ने करीब 40 हजार रुपये की ऑनलाइन शापिंग कर ली। बैंककर्मी बन शातिर ने खाता नंबर और पिन नंबर पूछ लिया। मोबाइल पर मैसेज देख महिला को खाते से रकम निकाले जाने की जानकारी हुई तो उसके होश उड़ गए। बैंक खाता लॉक कराते हुए महिला ने तहरीर पुलिस को दी। रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस घटना की छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन



मंझनपुर कोतवाली क्षेत्र के नारा गांव की रहने वाली हसीना बानो पत्नी शेख सरवर ने स्थानीय बैंक में बचत खाता खुलवा रखा है। दो दिन पहले एक अनजान नंबर से उसके मोबाइल पर फोन आया। फोन करने वाले युवक ने खुद को बैंककर्मी बताते हुए खाता लॉक किए जाने की बात कहते हुए खाता और पिन नंबर बताने को कहा। साइबर क्राइम शातिर से झांसे में आई महिला ने खाता और एटीएम नंबर बता दिया। खाता नंबर जानने के बाद शातिर ने महिला के खाते से दो बार में 40 हजार रुपये की ऑनलाइन शापिंग कर ली। मंगलवार सुबह महिला के मोबाइल पर खाते से रकम निकाले जाने का मैसेज आया तो उसके होश उड़ गए। खाता और एटीएम लॉक कराते हुए महिला मंझनपुर कोतवाली पहुंची और शिकायत पुलिस से की। महिला की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस तहकीकात शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed