{"_id":"5e4985618ebc3e6ed723c35d","slug":"married-women-beaten-for-dowry-kaushambi-news-ald2686184104","type":"story","status":"publish","title_hn":"दहेज के लिए विवाहिता को पीटकर घर से निकाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दहेज के लिए विवाहिता को पीटकर घर से निकाला
विज्ञापन
मंझनपुर। सरायअकिल कोतवाली क्षेत्र के बेरुई गांव में एक महिला को दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर ससुरालियों ने पीटा। इसके बाद उसे घर से निकाल दिया। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी पति समेत आठ के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
करारी के नौबस्ता गांव की शिप्रा जायसवाल पुत्री सरयू प्रसाद ने बताया कि उसका विवाह करीब दो साल पहले बेरुई में सोनू से हुआ था।
आरोप है कि शादी के बाद से ही दहेज की मांग को लेकर ससुराली विवाहिता को प्रताड़ित करने लगे। इसकी जानकारी होने पर रिश्तेदारों ने पंचायत की। सभी ने ससुराल वालों को समझा लेकिन, उनके रवैये में सुधार नहीं हुआ। 14 जुलाई 2019 को ससुरालीजनों ने उसकी बेरहमी से पिटाई की। इसके बाद घर से निकाल दिया।
मायके वालों ने एक दफा फिर समझौते का प्रयास किया। बात नहीं बनने पर पीड़ित महिला ने पुलिस को तहरीर दी। पुलिस ने पति सोनू, सास विद्यामती, ससुर विनोद, देवर मंजीत, नंद रोशनी, खुशबू, चचिया सास प्रीति तथा चचिया ससुर शंकर के खिलाफ केस दर्ज कर लिया।
विज्ञापन
सरायअकिल कोतवाल विजय विक्रम सिंह का कहना है कि आरोपियों की तलाश कराई जा रही है। जल्द ही सभी को गिरफ्तार करके जेल भेजा जाएगा।