फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Married woman's body found in a well in suspicious condition, suspected of murder

संदिग्ध हालत में कुएं में मिला विवाहिता का शव, हत्या की आशंका

Tue, 07 Jun 2022 12:45 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 07 Jun 2022 12:45 AM IST
विज्ञापन
Married woman's body found in a well in suspicious condition, suspected of murder
अलवारा गांव में खुशबू उर्फ संवारियां की मौत पर गमजदा परिजन - फोटो : KAUSHAMBI
महेवाघाट कोतवाली के अलवारा गांव में सोमवार की सुबह एक विवाहिता का शव संदिग्ध हाल में कुएं में मिला। रविवार महिला का किसी बात को लेकर पति से विवाद हुआ था। महिला की मौत की जानकारी पर पहुंचे मायके पक्ष के लोगों ने पति पर हत्या कर लाश कुएं में फेंकने का आरोप लगाया है। सूचना पर पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

अलवारा गांव निवासी गणेश किसानी करता है। गणेश की शादी फतेहपुर जिले के बेनपुर गांव की खुशबू (30) के साथ हुई थी। शादी के बाद खुशबू के दो बच्चे माया (6) व गोलू (4) हैं। रविवार रात किसी बात को लेकर गणेश का पत्नी खुशबू से विवाद हो गया।
विज्ञापन

इसके बाद सोमवार को खुशबू का शव घर के समीप कुएं में पड़ा मिला। घटना की जानकारी पर पहुंचे मायके पक्ष के लोगों ने पति पर खुशबू की हत्या कर लाश कुएं में फेंकने का आरोप लगाया। मायके वालों की सूचना पर पुलिस भी आ गई। पुलिस ने कुएं से शव निकलवाने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इंस्पेक्टर रोशनलाल का कहना है शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारणों का पता चलेगा। मायके वाले हत्या की बात कह रहे हैं, लेकिन तहरीर नहीं दी गई। तहरीर मिलती है तो रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।

अलवारा गांव की मृतक खुशबू उर्फ संवारियां की फाइल फोटो

अलवारा गांव की मृतक खुशबू उर्फ संवारियां की फाइल फोटो- फोटो : KAUSHAMBI

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed