{"_id":"5dfe6d488ebc3e87b84dde3a","slug":"married-woman-dies-due-to-fire-in-suspicious-condition-kaushambi-news-ald2636170160","type":"story","status":"publish","title_hn":"संदिग्ध दशा में आग से जलकर विवाहिता की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संदिग्ध दशा में आग से जलकर विवाहिता की मौत
विज्ञापन

पिपरी कोतवाली क्षेत्र के सेउढ़ा गांव का मामला
संवाद न्यूज एजेंसी
चायल। पिपरी कोतवाली क्षेत्र के सेउढ़ा गांव में शुक्रवार शाम संदिग्ध दशा में आग से जलकर एक विवाहिता की मौत हो गई। घटना से पीड़ित परिवार में कोहराम मच गया। परिवारीजों ने शव का अंतिम संस्कार कर दिया है।
सेउढ़ा गांव की रुनक देवी (26) पत्नी बृजभान गृहणी थी। शुक्रवार शाम वह संदिग्ध दशा में घर में ही आग का गोला बन गई। चीखें सुन मौके पर पहुंचे परिवार वालों ने किसी तरह आग बुझाई। हालांकि इससे पहले ही उसकी सांसें थम चुकी थीं। घटना के बाद से घर वालों की रो-रोकर हालत खराब हो गई। आग कैसे लगी ? महिला ने आत्मघाती कदम उठाया या जिंदा जलाकर उसे मौत के घाट उतारा गया ? इस बाबत कोई कुछ बोलने को तैयार नहीं है। मायके वालों की ओर से भी फिलहाल पुलिस को तहरीर नहीं दी गई है। मामले में पिपरी इंस्पेक्टर पवन त्रिवेदी का कहना है कि उन्हें घटना की जानकारी नहीं है। जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी।
----
दबंगों ने दुकानदार को पीटा
चायल। पिपरी के गिरिया खालसा गांव निवासी राजू यादव पुत्र अर्जुन ने चरवा के चौराडीह में इलेक्ट्रॉनिक सामानों की दुकान खोल रखी है। राजू ने बताया की उसके पड़ोस का एक व्यक्ति उससे रंजिश रखता है। जिसे लेकर अक्सर दोनों में विवाद होता रहता है। आरोप है कि शुक्रवार देर शाम राजू दुकान में बैठा था। इसी बीच पड़ोसी युवक अपने दो साथियों के साथ पहुंचा और गाली गलौज करने लगा। विरोध करने पर दुकानदार को पीटने लगे। लोगों ने बीच-बचाव किया। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर पीड़ित को मेडिकल के लिए भेज दिया है।