फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Marriage was broken for not getting bullet, case against four including groom

Kaushambi News: बुलेट नहीं मिलने पर तोड़ी थी शादी, दूल्हे समेत चार पर मुकदमा

Sat, 18 Mar 2023 01:06 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी Updated Sat, 18 Mar 2023 01:06 AM IST
विज्ञापन
Marriage was broken for not getting bullet, case against four including groom
बुलेट नहीं मिलने पर तोड़ी थी शादी, दूल्हे समेत चार पर मुकदमा
विज्ञापन

- 14 मार्च को युवती की आनी थी बरात, ऐन वक्त पर की गई थी बुलेट की मांग
संवाद न्यूज एजेंसी
नेवादा। सरायअकिल कोतवाली के चंदनापुर गांव में बरात के दिन बुलेट की मांग पूरी नहीं होने पर शादी से इंकार करने वाले दूल्टे समेत चार लोगों के खिलाफ पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस ने युवती के पिता की तहरीर पर कार्रवाई की है। मुकदमा दर्ज होने के बाद से दूल्हा व उसके परिवार के लोग घर से नदारत हैं।
चंदनापुर गांव निवासी शिवलोचन मजदूरी करके परिवार का भरण-पोषण करते हैं। शिवलोचन के मुताबिक उसने बेटी वंदना का रिश्ता प्रयागराज के धूमनगंज इलाके के रम्मन का पुरवा निवासी पंकज पासी के साथ तय किया था। फरवरी में धूमधाम से सगाई की गई। सगाई के बाद 14 मार्च को शादी की तारीख तय हुई थी।
विज्ञापन

शादी की सारी तैयारियां पूरी हो चुकी थी। वंदना के घर पर रिश्तेदारों का आना भी शुरू हो चुका था। बरातियों के लिए जलपान और खाना का इंतजाम भी हो चुका था, लेकिन बारात आने से कुछ देर पहले ही पंकज ने वंदना के फोन कर अतिरिक्त दहेज में बुलेट, दो लाख नगदी और पांच तोला सोना की मांग रख दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसे सुनते ही वंदना के होश उड़ गए। उसने पिता को पूरी बात बताई तो उन्होंने पंकज को बरात लाने के लिए काफी मान-मनौव्वल की। इसके बाद भी पंकज बरात लेकर नहीं पहुंचा। मामले में शिवलोचन की तहरीर पर पुलिस ने दूल्हा बनने जा रहे पंकज, उसकी मां, बहन मोना व बहनोई बबलू के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed