{"_id":"69a9debe3c316ac6240e249c","slug":"markets-were-buzzing-on-holi-business-worth-crores-was-done-kaushambi-news-c-261-1-kmb1008-137503-2026-03-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaushambi News: होली पर झूमा बाजार... हुआ करोड़ों का कारोबार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaushambi News: होली पर झूमा बाजार... हुआ करोड़ों का कारोबार
Fri, 06 Mar 2026 01:21 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
Updated Fri, 06 Mar 2026 01:21 AM IST
विज्ञापन
नीरज बनारसी
होली पर्व पर रंग और मिठाई के व्यापार में चार चांद लग गया। महंगाई के बावजूद लोगों ने जमकर खरीदारी की। कारोबारियों ने बताया कि इस वर्ष पिछले साल की तुलना में अधिक खरीदारी हुई। कारोबारियों ने इस बार पंद्रह से बीस करोड़ रुपये के कारोबार होने की बात कही। जिले में खोया, गुझिया व मिठाई का कारोबार करीब नौ से दस करोड़ रुपये के आसपास हुआ।
रंग, गुलाल, पिचकारियों से व्यापारियों ने करीब चार से पांच करोड़ रुपये का कारोबार किया। वहीं कपड़ा, फुटवियर व खाद्य पदार्थों की तीन से चार करोड़ रुपये की बिक्री होने का अनुमान है। जिले थोक व्यापारियों ने बताया कि इस साल अच्छी बिक्री हुई।
लगभग 20 लाख की आबादी वाले इस जनपद में होली के मद्देनजर बाजारों में जबरदस्त रौनक देखी जा रही है। व्यापारिक संगठनों के अनुमान के अनुसार, इस साल जनपद में रंग, मिठाई और कपड़ों का कुल कारोबार लगभग 20 करोड़ रुपये है। -नीरज बनारसी, भरवारी
विज्ञापन
- रंग-गुलाल के थोक विक्रेताओं के अनुसार, इस बार बाजार में आधुनिक वैरायटी की धूम रही। बच्चों और युवाओं के बीच प्रेशर सिलिंडर, टैंक, बड़ी गन और कलर स्प्रे की जबरदस्त मांग रही। - प्रवेश कुमार केसरवानी,व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष