फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Market's chaat-pakoras, shortbread and samosas are making people sick

Kaushambi News: बाजार की चाट-पकौड़ी, कचौड़ी और समोसे कर रहे बीमार

Thu, 04 Dec 2025 01:29 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी Updated Thu, 04 Dec 2025 01:29 AM IST
विज्ञापन
Market's chaat-pakoras, shortbread and samosas are making people sick
करारी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में मरीजों की जांच करते डॉ. बीबी अग्रवाल- संवाद
बाजार का खुला दूषित खानपान लोगों की सेहत पर असर डाल रहा है। लोग टायफाइड के साथ ही बदहजमी के शिकार हो रहे हैं। डॉक्टरों का कहना है कि टायफाइड बुखार में पाचन तंत्र प्रभावित हो जाता है। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) में प्रतिदिन 10-12 मरीज इस बीमारी को लेकर पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन

सीएचसी अधीक्षक डॉ. बीबी अग्रवाल ने बताया कि समय के साथ लोगों के खानपान में बदलाव आया है। खासकर युवा एवं बच्चे बाजार के भोजन को अधिक पसंद कर रहे हैं। बाजार में चाट-पकौड़ी, कचौड़ी, समोसे, मोमोज, चाऊमीन, इडली-डोसा आमतौर पर खुले में होते हैं। इन खाद्य पदार्थों के सेवन से सबसे ज्यादा पेट से जुड़ी बीमारियां हो रही हैं।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि टायफाइड में शरीर का सबसे अधिक आंत प्रभावित होता है। टायफाइड बुखार में पाचन तंत्र प्रभावित हो जाता है लेकिन समय के साथ-साथ शरीर के कई अन्य अंग भी प्रभावित होने लगते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

बचाव के उपाय

-हाथों को साफ करके भोजन करें।

- कच्ची सब्जियां न खाएं।

- कच्चा दूध न पीएं।

- फलों को अच्छी तरह धोकर खाएं।

-बाजार के खुले खाद्य पदार्थों का सेवन न करें।

-भोजन करने से पहले हाथ धोएं।
लक्षण : तेज बुखार, भूख में कमी, सिरदर्द, गले में खराश, चकत्ते, मांसपेशियों और जोड़ों में दर्द, सूखी खांसी आदि।
कई दिन से बुखार आ रहा है। जोड़ों में दर्द रहता है। डॉक्टर को दिखाया है। तीन दिन की दवा दी गई है। -घनश्याम, रहीमपुर मोलानी
करीब चार दिन से बुखार के साथ सूखी खांसी आ रही रही है। गांव के डॉक्टर से दवा ली थी, लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ। आज सीएचएस में डॉक्टर ने पांच दिन की दवा दी है। -परनिया, ताहिरपुर

करारी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में मरीजों की जांच करते डॉ. बीबी अग्रवाल- संवाद

करारी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में मरीजों की जांच करते डॉ. बीबी अग्रवाल- संवाद

करारी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में मरीजों की जांच करते डॉ. बीबी अग्रवाल- संवाद

करारी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में मरीजों की जांच करते डॉ. बीबी अग्रवाल- संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed