फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   market kaushambi gud

सावधान: गुड़ की मिठास ले सकती है जान

Mon, 29 Aug 2016 12:00 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी Updated Mon, 29 Aug 2016 12:00 AM IST
विज्ञापन
सावधान रहें। बाजार से खरीदकर आप जिस मीठे गुड़ को चाव से खा रहे है। कहीं वह खतरनाक बीमारी की सौगात न दे दे। बाजारों में बिक रहा चमकदार और मीठा गुड़ मिलावटी भी हो सकता है। कौशाम्बी में तो मिलावटी गुड़ से दुकानें पटी हुई हैं। पर, खाद्य सुरक्षा विभाग के अफसर इस ओर बेफिक्र बने हुए हैं। कार्रवाई नहीं किए जाने से कारोबारी ज्यादा मुनाफे के चक्कर में लोगों को गुड़ के नाम पर जानलेवा बीमारी का सामान बेच रहे हैं।
विज्ञापन


जिले की मंझनपुर, सिराथू, ओसा, करारी, भरवारी, मूरतगंज, मनौरी, चायल, सरायअकिल, सिराथू, सैनी, अजुहा आदि प्रमुख बाजारों में खुलेआम मिलावटी गुड़ की बिक्री धड़ल्ले से की जा रही है। गुड़ की दुकानों पर चेकिंग नहीं होने से कारोबारी बेखौफ बने हैं। बता दें कि मिलावटी और दूषित खाद्य पदार्थों की जांच के लिए खाद्य सुरक्षा विभाग है। पर, इस विभाग के अधिकारी चेकिंग के नाम पर सिर्फ बाजारों में मिठाई और चाट के ठेलों पर ही छापेमारी करते हैं। वे बाजारों में बिक रहे मिलावटी गुड़ की दुकानों पर कोई जांच नहीं करते हैं। गुड़ के कारोबारियों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है। जबकि बाजारों में बिक रहा ज्यादातर गुड़ मिलावटी है।
विज्ञापन


लोगों की मानें तो ज्यादा मुनाफा कमाने के फेर में कारोबारी गुड़ में सिगरौला पाउडर, मैदा, ज्वार-बाजरे का आटा आदि मिला रहे हैं। यह मिलावटी गुड़ असली गुड़ से ज्यादा मीठा और चमकदार दिखता है। मिठास और चमकीलेपन के कारण ग्राहक इसी गुड़ को खरीदकर खा रहे हैं। जबकि यह मिलावटी गुड़ सेहत के लिए खतरनाक है। मामले में जिला अस्पताल के चिकित्सक डा.विवेक केसरवानी का कहना है कि सिगरौला के पाउडर से बने गुड़ के लगातार सेवन से पेट में अल्सर हो सकता है। साथ ही इससे लीवर भी प्रभावित होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed