{"_id":"68f298aade8ac0ea3f02fca5","slug":"market-fast-food-is-making-children-sick-kaushambi-news-c-261-1-kmb1002-131489-2025-10-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaushambi News: बाजार का फास्टफूड बच्चों को कर रहा बीमार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaushambi News: बाजार का फास्टफूड बच्चों को कर रहा बीमार
Sat, 18 Oct 2025 12:57 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
Updated Sat, 18 Oct 2025 12:57 AM IST
विज्ञापन
मेडिकल कॉलेज में बच्चे का इलाज करते बालरोग विशेषज्ञ डॉ. विश्व प्रकाश। संवाद
बच्चों में फास्ट फूड की बढ़ती लत उनके स्वास्थ्य पर भारी पड़ रही है। बाजार में मिलने वाले चटपटे और तले-भुने फास्ट फूड बच्चों के लिए जहर साबित हो रहे हैं। इस कारण मेडिकल कॉलेज के बाल रोग विभाग की ओपीडी में मरीजों की संख्या में भारी इजाफा हुआ है।
मेडिकल कॉलेज के मुख्य अस्पताल के बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. विश्व प्रकाश के अनुसार, ओपीडी में रोजाना 100 से 120 बच्चे इलाज के लिए पहुंचते हैं जिनमें भर्ती होने वाले और सामान्य ओपीडी के मरीज दोनों शामिल हैं। इन बीमार बच्चों में 30 से 35 बच्चों की बीमारी का मुख्य कारण उनका अनियंत्रित खानपान है। यानी बाजार के फास्ट फूड में बर्गर, पिज्जा, चाऊमीन, मैगी, समोसे, मोमोज और मंचूरियन आदि चीजों से बच्चे बीमार हो रहे हैं।
चिकित्सकों ने बताया कि फास्ट फूड खाने वाले बच्चों में तेज पेट दर्द, लगातार उल्टी, गंभीर दस्त (डायरिया) और पेट का संक्रमण (गैस्ट्रोएन्टेराइटिस) जैसी पाचन संबंधी समस्याएं सामने आ रही हैं।
विज्ञापन
डॉ. प्रकाश ने बताया कि फास्ट फूड में अत्यधिक मात्रा में खराब तेल, नमक, मैदा और हानिकारक रंग होते हैं, जो बच्चों के नाजुक पाचन तंत्र को नुकसान पहुंचाते हैं। इसके कारण न केवल संक्रमण हो रहा है बल्कि बच्चों में मोटापा और पोषक तत्वों की कमी भी हो रही है।
ऐसे में डॉक्टर अभिभावकों से बच्चों के खानपान को लेकर सचेत रहने की सलाह दे रहे हैं। उन्होंने जोर दिया है कि बच्चों को घर का बना ताजा और संतुलित भोजन खिलाया जाए और फास्ट फूड की आदत को कम किया जाए ताकि बच्चों को स्वस्थ रखा जा सके।