{"_id":"69824404064bd095a00e604a","slug":"manjhanpur-will-soon-get-kalyan-mandapam-construction-in-full-swing-kaushambi-news-c-261-1-kmb1002-135995-2026-02-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaushambi News: मंझनपुर को मिलेगा जल्द मिलेगा कल्याण मंडपम, निर्माण तेज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaushambi News: मंझनपुर को मिलेगा जल्द मिलेगा कल्याण मंडपम, निर्माण तेज
Wed, 04 Feb 2026 12:22 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
Updated Wed, 04 Feb 2026 12:22 AM IST
विज्ञापन
मंझनपुर के तन्नापर में निर्माणधीन कल्याण मंडपम। संवाद
नगर पालिका क्षेत्र के लोगों को जल्द ही कल्याण मंडपम की सुविधा मिलने जा रही है। वार्ड 9 ऊधोश्याम नगर के तन्नापर में 5.67 करोड़ रुपये की लागत से बन रहे कल्याण मंडपम का निर्माण कार्य लगभग 50 फीसदी कार्य पूरा हो चुका है। नगर पालिका का दावा है कि यदि कार्य इसी रफ्तार से चलता रहा तो जून माह तक भवन का हैंडओवर हो जाएगा।
कल्याण मंडपम के निर्माण से नगर पालिका क्षेत्र के सभी 25 वार्डों के लोगों को सीधा लाभ मिलेगा। शादी-विवाह, सामाजिक, सांस्कृतिक और सार्वजनिक कार्यक्रमों के आयोजन के लिए स्थानीय लोगों को अब बाहर भटकना नहीं पड़ेगा। आधुनिक सुविधाओं वाले इस भवन में पर्याप्त हॉल, पार्किंग, बिजली-पानी सहित अन्य बेहतर व्यवस्था उपलब्ध कराई जाएगी।
ऊधोश्याम नगर में बन रहे कल्याण मंडपम का निर्माण कार्य तेजी से चल रहा है और गुणवत्ता से कोई समझौता नहीं किया जा रहा है। इससे सभी 25 वार्डों के लोगों को सामाजिक, सांस्कृतिक और पारिवारिक कार्यक्रमों के आयोजन में सुविधा मिलेगी और आमजन को उचित दर पर बेहतर सुविधाएं मिल सकेंगी। - वीरेंद्र कुमार सरोज उर्फ फौजी, नगर पालिका अध्यक्ष