फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Manjhanpur depot gets two new buses, it will be convenient

Kaushambi News: मंझनपुर डिपो को मिलीं दो नई बसें, होगी सहूलियत

Sun, 01 Dec 2024 01:35 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी Updated Sun, 01 Dec 2024 01:35 AM IST
विज्ञापन
Manjhanpur depot gets two new buses, it will be convenient
मंझनपुर डिपो को दो नई बसे मिलने पर मिठाई बांटते कर्मचारी। स्रोत: विभाग
लंबे इंतजार के बाद परिवहन विभाग ने मंझनपुर डिपो को दो नई बसों की सौगात दी है। इनमें से एक बस पश्चिमशरीरा से तो दूसरी मंझनपुर से वाया राजापुर-धाता, खागा होते हुए कानपुर जाएगी। दो नई बसें मिलने से यात्रियों को सहूलियत होगी।
विज्ञापन

मंझनपुर डिपो में बसों का गंभीर संकट है। एक तो बसों की संख्या कम है, दूसरा जो बसे हैं, उनमें से अधिकतर अपनी उम्र पूरी कर चुकी हैं। इससे अक्सर सफर के दौरान दिक्कत होती है। समस्या को देखते हुए डिपो के लिए 50 बसों की डिमांड की गई है।
विज्ञापन

इसी क्रम में परिवहन निगम ने शुक्रवार को पहली खेप में दो नई बसें मंझनपुर डिपो को भेजी हैं। एआरएम ने बताया कि पश्चिमशरीरा से कानपुर के लिए संचालित बस पांच साल पुरानी है। इसलिए इसे अब लंबी दूरी के बजाय जिले के अंदर ही चलाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके स्थान पर नई बस पश्चिमशरीरा से सुबह छह बजे मंझनपुर होते हुए कानपुर के लिए संचालित की जाएगी। वहीं, दूसरी बस को सुबह 6:15 बजे मंझनपुर से राजापुर वाया धाता, खागा होते हुए कानपुर के लिए चलाया जाएगा। रविवार से दोनों बसों का संचालन शुरू होने से यात्रियों को काफी सहूलियत मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed