फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   makar sankranti kaushambi

मकर संक्रांति पर गंगा-यमुना में लगी आस्था की डुबकी

Sun, 15 Jan 2017 12:42 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी Updated Sun, 15 Jan 2017 12:42 AM IST
विज्ञापन
मकर संक्रांति पर्व पर जिले के दो दर्जन गंगा-यमुना घाटों पर भक्तों ने आस्था की डुबकी लगाई। कड़ाके की ठंड के बीच शीतलाधाम कड़ा व पभोषा के वार्षिक खिचड़ी मेले में भक्तों का सैलाब भोर से उमड़ पड़ा। पतित पावनी गंगा और यमुना में डुबकी लगाने के बाद भक्तों ने ईष्ट देवताओं का पूजन-अर्चन कर खिचड़ी, गुड़ व तिल का दान देकर पुण्यार्जन किया।
विज्ञापन


   मकर संक्रांति (खिचड़ी) पर्व का विशेष महत्व है। माना जाता है कि इस दिन भगवान सूर्य अपने बेटे मकर राशि के स्वामी शनि के घर जाते हैं। इस दिन सूर्य का दक्षिणायन से उत्तरायण प्रवेश भी माना जाता है। मकर राशि के स्वामी और न्याय के देवता भगवान शनि के घर की तरफ सूर्य की गति विशेष शुभदायी होती है। किवदंतियों पर जाएं तो पर्व की मूल घड़ी में स्नान करने पर व्यक्ति को मनचाही मुराद भी मिलती है। इसे लेकर सदियों से पर्व को मनाने की परंपरा है।
विज्ञापन


शनिवार के दिन पर्व पड़ने से इसका महत्व और भी बढ़ गया है। शनिवार को मकर संक्रांति स्नान करने के लिए भक्तों का रेला गंगा और यमुना घाटों की ओर भोर से ही लग गया। शीतलाधाम कड़ा के कुबरी, कालेश्वर, हनुमान, बाजार घाटों पर भोर से ही स्नानार्थियों की भीड़ लगी रही। गंगा स्नान के बाद भक्तों ने मां शीतला दरबार जाकर माथा टेका और खिचड़ी, तिल, गुड़ आदि का दान देकर पुण्यार्जन किया। इसके अलावा पल्हाना, संदीपन, फतेहपुर आदि गंगा घाटों पर हजारों की संख्या में लोगों की भीड़ लगी रही। इसी तरह यमुना के महेवा, कटरी, डेढ़ावल, चांदिकन, गुरौली, बेरौंचा, महिला, भकंदा, कटैया, नंदा का पुरवा उमरवल, तिल्हापुर, ब्यूर सहित दर्जनभर घाटों पर सुबह से ही भीड़ लगने लगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed