फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Mahavan's cricket team defeated Prayagraj

Kaushambi News: महावां की क्रिकेट टीम ने प्रयागराज को हराया

Wed, 11 Jan 2023 08:00 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 11 Jan 2023 08:00 AM IST
विज्ञापन
Mahavan's cricket team defeated Prayagraj
बारा। कौशाम्बी ब्लॉक के कोसम इनाम स्थित किला ग्राउंड में क्रिकेट टूर्नामेंट का मंगलवार को उद्घाटन हुआ। पहले दिन महावां और प्रयागराज के बीच मैच हुआ। इसमें कांटे की टक्कर के बाद महावां की टीम ने प्रयागराज को शिकस्त देकर जीत दर्ज की।
विज्ञापन

कोसम इनाम के प्रधान प्रतिनिधि शिवपूजन यादव व पाली प्रधान प्रतिनिधि गंगा शरण मिश्र ने खिलाड़ियों का परिचय प्राप्त प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। पहला मैच प्रयागराज और महावां की टीम के बीच हुआ। प्रयागराज की टीम ने टॉस जीतकर पहले फील्डिंग करने का फैसला किया। बैटिंग करने उतरी महावां की टीम ने निर्धारित 16 ओवर में छह विकेट के नुकसान पर 152 रन बनाए। बल्लेबाज अनवर ने 12 गेंदों पर 29 रन और सैमी ने 15 गेंदों पर 35 रन का सहयोग दिया।
विज्ञापन

वहीं प्रयागराज की टीम ने 16 ओवर में 10 विकेट के नुकसान पर महज 148 रन ही बना पाई। विजेता टीम के कैप्टन लतीक हसन को मैन ऑफ द मैच से नवाजा गया। प्रयागराज के कैप्टन कुतुब खान सहित पूरी टीम को आयोजकों ने पुरस्कृत किया है। टूर्नामेंट के आयोजक राजेश कुमार ने बताया कि प्रतियोगिता 15 दिन तक चलेगी। क्षेत्र के गांवों की कई टीमें प्रतिभाग करेंगी। फाइनल मैच में विजेता टीम को पुरस्कृत किया जाएगा। मैच के स्कोरर तोताराम, कमेंटेटर प्रीतम व फिरोज खान रहे। अंपायर की भूमिका मासूम अब्बास व नासिर ने निभाई। इस मौके पर अतीक अहमद, अमर सिंह यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed