फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Lumpy knocks in Kaushambi, six animals sick in Nevada

Kaushambi News: लंपी ने कौशाम्बी में दी दस्तक, नेवादा में छह पशु बीमार

Tue, 05 Sep 2023 01:07 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी Updated Tue, 05 Sep 2023 01:07 AM IST
विज्ञापन
Lumpy knocks in Kaushambi, six animals sick in Nevada
मंझनपुर। गोवंशों में फैलने वाली संक्रामक बीमारी लंपी ने जिले में दस्तक दे दी है। नेवादा ब्लॉक के पांच गांवों में छह मवेशी इसकी चपेट में आ गए हैं। इसकी रिपोर्ट मिलने के बाद प्रशासन और पशुपालन विभाग में खलबली मच गई है। रोग के प्रसार का पता लगाने के लिए अभियान चलाने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही गैर जनपदों से से पशुओं को खरीदकर लाने पर भी रोक लगा दी गई है।
विज्ञापन


पिछले साल भी यह बीमारी फैली थी, लेकिन कौशाम्बी के आसपास के जिलों में ही सीमित रह गई। इस बार जनपद में भी इसने आमद दर्ज करा दी है। नेवादा ब्लॉक के फरीदपुर में मुनीस पांडेय, दुर्गागंज के अभिज्ञान द्विवेदी, गगन द्विवेदी, अमावां के आशीष तिवारी, कादिरपुर के लल्लन सिंह और नेवादा गांव के मुन्नालाल की एक-एक गाय बीमार हैं। इनमें से एक मवेशी के बीमार होने की रिपोर्ट शनिवार तो शेष पांच की रिपोर्ट रविवार को जिला मुख्यालय पहुंची। इसके बाद प्रशासन हरकत में आ गया।
विज्ञापन


सोमवार को डीएम सुजीत कुमार ने सीवीओ डॉ. एके सागर के अलावा सभी अधिशासी अधिकारियों, बीडीओ, पशु चिकित्साधिकारियों के साथ बैठक की। इसमें रोग के प्रसार का पता लगाने के लिए सघन अभियान चलाने के निर्देश दिए। अभियान के लिए संबंधित तहसील के एसडीएम को जोनल और बीडीओ को सेक्टर मजिस्ट्रेट नियुक्त किया। पशुओं के बीमार मिलने पर उसका इलाज कराने के निर्देश दिए। यही नहीं उन्होंने दूसरे जिलों से पशुओं को खरीद कर लाने पर भी रोक लगाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इलाज के बाद बीमार मवेशियों को किया अलग
मंझनपुर। सीडीओ डॉ. रवि किशोर त्रिवेदी ने डीपीआरओ रवि शंकर द्विवेदी, डिप्टी सीवीओ डॉ. यशपाल के साथ नेवादा ब्लॉक के प्रभावित गांवों में पशुपालकों के घर जाकर हालात का जायजा लिया। पशु चिकित्सकों की टीम ने पशुओं के स्वास्थ्य का परीक्षण और इलाज करके उन्हें अन्य मवेशियों से अलग कराया। पशुपालकों को बचाव के टिप्स दिए गए। इसके बाद ब्लॉक में अधिकारियों व कर्मचारियों के साथ बैठक की। सफाई अभियान, फागिंग, दवाओं का छिड़काव कराने के निर्देश दिए।

1.40 लाख गोवंश, 30 हजार मिली वैक्सीन
मंझनपुर। यह रोग मुख्यत: गोवंशों में ही फैलता है। जनपद में इस वक्त इनकी संख्या करीब 1.40 लाख है। जबकि, लंपी से बचाने वाली गोटपॉक्स वैक्सीन की सिर्फ 30 हजार डोज ही मिली है। सीवीओ डॉ. एके सागर ने बताया कि सबसे पहले गोशालाओं में संरक्षित 10800 मवेशियों का टीकाकरण कराया गया। अब ग्रामीण अंचल में वैक्सीनेशन चल रहा है। वैक्सीन की और मांग की गई है।


अध्यक्ष और ईओ ने लिया गोशाला का जायजा

भरवारी। लंपी वायरस के फैलने की खबर पर सोमवार को नगर पालिका परिषद भरवारी की अध्यक्ष कविता पासी ने ईओ सुनील कुमार मिश्रा ने के साथ कान्हा गोशाला का निरीक्षण किया। गोवंशों के स्वास्थ्य और वहां की व्यवस्थाओं को देखा। इसमें सारे मवेशी स्वस्थ मिले। कर्मचारियों को मवेशियों की सेहत पर नजर रखने के निर्देश दिए। इस मौके पर डॉ. लल्लू प्रसाद, आशीष कुमार, बबलू गौतम आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed