फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   loot from salesman of 70 thousand

बाइक सवार नकाबपोस बदमासो ने सेल्समैन से लूटा 70 हजार

Thu, 19 Sep 2019 05:54 PM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 19 Sep 2019 05:54 PM IST
विज्ञापन
loot from salesman of 70 thousand
बाइक सवार नकाबपोश बदमाशों ने सेल्समैन से लूटा 70 हजार
विज्ञापन

सैनी कोतवाली के विजईपुर के पास हाईवे पर बुधवार रात हुई घटना
सिराथू/कड़ा। सैनी कोतवाली के विजईपुर गांव के समीप हाईवे पर बुधवार की रात नकाबपोश बदमाशों ने सेल्समैन को तमंचा सटाकर रुपयों से भरा बैग लूट लिया। वारदात को अंजाम देने के बाद लुटेरे बाइक से फरार हो गए। पीड़ित ने कोतवाली पहुंचकर घटना की तहरीर दी। पुलिस वारदात की छानबीन कर रही है।

दारानगर निवासी अमरेश कुमार पुत्र लखन लाल अग्रहरि आईटीसी कंपनी की मार्केटिंग करते हैं। बुधवार को वह अपने भाई धर्मेंद्र के साथ बाजार करने गए थे। रात तकरीबन नौ बजे उन्होंने सैनी निवासी रामचंद्र की दुकान पर की। पैसा वसूलने के बाद पिकअप सवार सेल्समैन वापस घर लौट रहा था। हाईवे पर विजईपुर गांव स्थित बाग के पास पीछे से आए बाइक सवार दो युवकों ने ओवरटेक कर गाड़ी रोक लिया। अमरेश के गाड़ी से उतरते ही एक नकबपोश बदमाश ने उसके सीने पर तमंचा सटा दिया। सेल्समैन कुछ समझ पाता कि इससे पहले बदमाश रुपयों से भरा बैग मांगने लगे। विरोध करने पर बदमाशों ने उसे गोली मारने की धमकी दी। बदमाश रुपयों से भरा बैग छीनने के बाद उसका मोबाइल व गाड़ी की चाभी लेकर फरार हो गए। बदमाशों के चंगुल से छूटने के बाद सेल्समैंन ने किसी तरह घटना की सूचना राहगीरो सेे मोबाइल लेकर सौ नंबर पर पुलिस को दी। पीड़ित सेल्समैन का कहना है कि बैग में तकादा किए गए 70 हजार रुपये मौजूद थे। मौके पर पहुंची पुलिस छानबीन कर चली गई। पीड़ित ने घटना की तहरीर सैनी पुलिस को दे दी है। सैनी कोतवाल एपी तिवारी का कहना है कि छानबीन के बाद रिपोर्ट दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed