फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Lok Sabha Election: 1,67,937 votes are needed to save the deposit on Kaushambi parliamentary seat

Lok Sabha Chunav : कौशाम्बी संसदीय सीट पर जमानत बचाने को चाहिए 1,67,937 वोट, दस लाख से अधिक पड़े हैं वोट

Fri, 31 May 2024 06:30 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, कौशांबी
अमर उजाला नेटवर्क, कौशांबी Published by: विनोद सिंह Updated Fri, 31 May 2024 06:30 AM IST
सार

इस बार के लोकसभा चुनाव में कौशाम्बी (सु.) संसदीय सीट से भाजपा के विनोद सोनकर, सपा के पुष्पेंद्र सरोज, बसपा के शुभनारायण व अपना दल कमेरावादी पीडीए गठबंधन से जितेंद्र कुमार के अलावा 6 निर्दलीय समेत कुल 10 प्रत्याशी मैदान में हैं।

विज्ञापन
Lok Sabha Election: 1,67,937 votes are needed to save the deposit on Kaushambi parliamentary seat
EVM, VVPT - फोटो : ANI

विस्तार

कौशाम्बी संसदीय सीट के लिए 20 मई को वोट डाले जा चुके हैं। लोकसभा क्षेत्र के पांचों विधानसभा के 10,08,028 वोटरों ने मतदान किया है। अब 4 जून को मतगणना होनी है। इसमें 1,67,937 वोट पाने वाले प्रत्याशी की ही जमानत बचेगी। इससे कम वोट मिला तो साख खराब होने के साथ ही उम्मीदवार की जमानत राशि भी जब्त हो जाएगी।

विज्ञापन


इस बार के लोकसभा चुनाव में कौशाम्बी (सु.) संसदीय सीट से भाजपा के विनोद सोनकर, सपा के पुष्पेंद्र सरोज, बसपा के शुभनारायण व अपना दल कमेरावादी पीडीए गठबंधन से जितेंद्र कुमार के अलावा 6 निर्दलीय समेत कुल 10 प्रत्याशी मैदान में हैं। लोकसभा चुनाव में नामांकन के लिए आयोग ने सामान्य वर्ग के लिए जमानत राशि 25 हजार व अनुसूचित जाति के खातिर 12,500 रुपये निर्धारित कर रखा है।
विज्ञापन


सुरक्षित सीट होने के कारण यहां के सभी उम्मीदवारों को 12,500 रुपये ही जमानत राशि जमा करनी पड़ी थी। भारत निर्वाचन आयोग की गाइड लाइन के मुताबिक प्रत्याशी को जमानत राशि बचाने के लिए कुल मतदान का छठवां भाग यानि 16.66 प्रतिशत वोट हासिल करना जरूरी है। इससे कम वोट मिलने पर जमानत राशि जब्त कर ली जाएगी। इस तरह से देखा जाय तो कौशाम्बी संसदीय सीट पर कुल पड़े 10,08,028 मतों के सापेक्ष जमानत बचाने के लिए प्रत्याशी को कम से कम 1,67,937 वोट प्राप्त करना जरूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 

2019 में लड़े थे 12 प्रत्याशी, नौ की जब्त हो गई थी जमानत

2019 के लोकसभा चुनाव में प्रमुख राजनीतिक दलों के साथ ही निर्दलीय समेत कुल 12 प्रत्याशी मैदान में थे। चुनाव में कुल 9,10,038 मत पड़े थे। जमानत बचाने के लिए कुल 1,51,612 मत हासिल करना आवश्यक था। चुनाव में भाजपा के विनोद सोनकर 383,009 वोट (39 प्रतिशत) हासिल कर निर्वाचित हुए थे। वहीं, सपा-बसपा गठबंधन उम्मीदवार इंद्रजीत सरोज 344,287 (35 प्रतिशत) दूसरे व जनसत्ता दल लोकतांत्रिक उम्मीदवार शैलेंद्र कुमार पासी 156,406 (17.18 प्रतिशत) मतों के साथ तीसरे स्थान पर रहे थे।

इनके अलावा आईएनडी के शैलेंद्र कुमार पुत्र गयादीन को 26,967, कांग्रेस के गिरीश पासी को 16,442, निर्दलीय शैलेंद्र कुमार पुत्र स्व. शिव प्रसाद को 8,011, बीएससीपी के बच्चा लाल को 6,211 ,पीएसपी(एल) के राजदेव को 4,986, निर्दलीय राम सुमेर को 4,224, छेद्दू को 3,566, प्रदीप कुमार को 2,377 व एसजेपी के मिश्रीलाल को 3,183 वोट ही मिल सके थे। नतीजतन चुनावी समर में उतरे 9 प्रत्याशियों की जमानत जब्त हो गई थी।

चुनाव जीतने वाले प्रत्याशी को उसकी जमानत राशि वापस कर दी जाती है। भले ही उसे तय मानक से कम वोट मिले हों। वहीं पड़े मतों का 16.66 प्रतिशत से कम वोट पाने वाले उम्मीदवारों की जमानत राशि जब्त कर ली जाती है। - अरुण कुमार गोंड,सहायक जिला निर्वाच अधिकारी

2024 के लोकसभा चुनाव में पड़े मतों पर एक नजर

विधानसभा कुल मतदान                         पुरुष                         महिला

बाबागंज             1,59,087 (48.59) 77,087 (44.32) 82300 (53.43)

कुंडा             1,80,845 (49.48) 93,690 (48.21) 87,155 (50.79)

सिराथू             2,08,160 (53.72) 1,05,413 (51.34) 1,02,746 (56.36)

मंझनपुर             2,46,173 (57.43) 1,23,674 (54.47) 1,22,499 (60.76)

चायल             2,13,763 (53.42) 1,01,797 (47.91) 1,01,966 (54.32)

 

योग             10,08,028(52.80)            5,01,661 (49.52) 4,96,366 (55.36)

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed