{"_id":"684c8193a9d5fe4f9f0ca998","slug":"learned-tricks-for-prevention-of-malnutrition-management-of-communicable-diseases-and-hygiene-kaushambi-news-c-261-1-sald1002-126714-2025-06-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaushambi News: कुपोषण की रोकथाम, संचारी रोग प्रबंधन और स्वच्छता के सीखे गुर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaushambi News: कुपोषण की रोकथाम, संचारी रोग प्रबंधन और स्वच्छता के सीखे गुर
Sat, 14 Jun 2025 01:22 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
Updated Sat, 14 Jun 2025 01:22 AM IST
विज्ञापन
पिंडरा। सरसवां ब्लॉक के रत्नावली सभागार में द्वाबा विकास एवं उत्थान समिति की ओर से चाइल्ड राइट्स एंड यू स्वास्थ्य विभाग व बाल विकास पुष्टाहार विभाग के सहयोग से ग्राम स्वास्थ्य, स्वच्छता एवं पोषण समिति (वीएचएसएनसी) के सदस्यों का एक दिवसीय प्रशिक्षण आयोजित किया गया।
खंड विकास अधिकारी राकेश सिंह ने ग्राम स्तर पर स्वास्थ्य योजनाओं, कुपोषण की रोकथाम, संचारी रोग प्रबंधन और स्वच्छता को महत्वपूर्ण बताया। बाल विकास परियोजना अधिकारी की प्रतिनिधि मधु शुक्ला ने कुपोषित बच्चों को एनआरसी में भर्ती कराने व नियमित वजन जांच पर बल दिया। कोऑर्डिनेटर मुकेश राव ने प्रशिक्षण के उद्देश्य बताए और सचिव तैयबा तहसीन ने समिति की जिम्मेदारियों पर प्रकाश डाला। बीपीएम बृजलाल यादव ने अनटाइड फंड के सदुपयोग की जानकारी दी। कार्यक्रम में विभिन्न ग्राम पंचायतों से आशा, एएनएम, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, ग्राम प्रधान व पंचायत सहायक उपस्थित रहे। पंचायत सहायक मार्तण्ड सिंह, सीएमसी काउंसलर सुरेखा देवी सहित अन्य सामाजिक कार्यकर्ताओं ने भी सहभागिता की।