फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Lawyers blocked road in Manjhanpur

मंझनपुर में वकीलों ने सड़क की जाम

Thu, 05 Sep 2019 12:21 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 05 Sep 2019 12:21 AM IST
विज्ञापन
Lawyers blocked road in Manjhanpur
Lawyers blocked road in Manjhanpur - फोटो : KAUSHAMBI
मंझनपुर में वकीलों ने सड़क की जाम
विज्ञापन

30 अगस्त को सरायअकिल में वकील के बेटे पर किया गया था हमला
मंझनपुर-भरवारी मार्ग पर जाम लगाने से घंटे भर तक ठप रहा आवागमन
अमर उजाला ब्यूरो
मंझनपुर। वकील के बेटे पर प्राणघातक हमला करने वाले आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होने से नाराज वकील बुधवार को फिर बिफर पड़े। आक्रोशित वकीलों ने मंझनपुर में चक्काजाम कर करीब घंटे भर तक नारेबाजी की। सीओ सिटी के आश्वासन पर आवागमन सामान्य हुआ।

सरायअकिल कस्बा निवासी कुलदीप पांडेय अधिवक्ता हैं। वह जिला कचहरी में प्रैक्टिस करते हैं। 30 अगस्त को मामूली बात पर सहपाठी ने साथियों संग मिलकर उनके बेटे श्यामजी पर जानलेवा हमला किया था। मामले में एफआईआर दर्ज होने के बाद भी पुलिस आरोपियों की अभी तक गिरफ्तारी नहीं कर सकी है। इसी बात से खफा जिले के अधिवक्ता बुधवार को एक बार फिर बिफर पड़े। मुख्यालय में आक्रोशित अधिवक्ताओं ने कचहरी मोड़ पर जाम लगा दिया। इससे मंझनपुर-भरवारी मार्ग पर आवागमन ठप हो गया। अधिवक्ता डीएम-एसपी को मौके पर बुलाने की मांग पर अड़े थे। बाद में करीब घंटे भर बाद कप्तान ने सीओ सिटी एसएन पाठक को मौके पर भेजा। सीओ ने ज्ञापन लेकर 24 घंटे के भीतर आरोपियों की गिरफ्तारी कराने का भरोसा दिला। इसके बाद वकीलों ने मार्ग बहाल किया। इससे पहले दो सितंबर को भी वकीलों ने इसी जगह पर जाम लगाया था। दबाव बढ़ता देख पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए हर संभव प्रयास कर रही है, लेकिन वे परिवार सहित घर पर ताला बंद करके फरार हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed