फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Laws to beat the woman bled

ससुरालियों ने महिला को पीटकर किया लहूलुहान

Fri, 19 Jun 2015 01:07 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, काैश्ाांबी
अमर उजाला ब्यूरो, काैश्ाांबी Updated Fri, 19 Jun 2015 01:07 AM IST
विज्ञापन
 नेवादा (ब्यूरो)। मामूली बात को लेकर हुई कहासुनी के दौरान डहिया गांव की विवाहिता को बृहस्पतिवार की सुबह ससुराल के लोगों ने पीटकर लहूलुहान कर दिया। चीख-पुकार पर दौड़े ग्रामीणों ने बीच बचाव करके उसकी जान बचाई। विवाहिता की तहरीर पर पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। एसओ ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है।
विज्ञापन

सरायअकिल कोतवाली के डहिया गांव की अंजना सरोज पत्नी संजय ने बताया कि ससुराल के लोग आए दिन उसे परेशान करते हैं। कोई न कोई बहाना खोजकर उसे प्रताड़ित किया जाता है।  इसे लेकर कई बार पंचायत भी हुई। इसके बाद भी ससुराल के लोगों का व्यवहार सुधर नहीं रहा है।
विज्ञापन


 उसने बताया कि बृहस्पतिवार की सुबह भी पैर लगने से गिलास का पानी गिरने को लेकर सास उसे भिड़ गई। कहासुनी होने पर सास ने देवर और ननद के साथ मिलकर उसकी पिटाई कर दी। चीख-पुकार सुन गांववाले दौड़े। ग्रामीणों ने पहुंचकर बीच बचाव किया, तब उसकी जान बची। पिटाई से घायल विवाहिता ने घटना की नामजद तहरीर सरायअकिल पुलिस को दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर सास नत्थी देवी, ननद सुनीता देवी, देवर शैलेंद्र और राजू के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। पुलिस ने घायल विवाहिता को नजदीकी अस्पताल भेजकर उसकी मरहम पट्टी करवाई। एसओ रज्जनलाल ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है। घटना की जांच करके आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed