फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Land marked four times for Kendriya Vidyalaya, did not like it

Kaushambi News: केंद्रीय विद्यालय के लिए चार बार चिह्नित हुई भूमि, नहीं आई पसंद

Sun, 01 Dec 2024 01:34 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी Updated Sun, 01 Dec 2024 01:34 AM IST
विज्ञापन
Land marked four times for Kendriya Vidyalaya, did not like it
मंझनपुर। जिले में 2016 से केंद्रीय विद्यालय के लिए भूमि की तलाश चल रही है, लेकिन अब तक यह पूरी नहीं हुई है। जिला प्रशासन ने चार बार जमीन चिह्नित कर केंद्रीय विद्यालय समिति को दी। हर बार जमीन में किसी न किसी प्रकार की कमी बताकर समिति ने निर्माण से इन्कार कर दिया।
विज्ञापन

अब फिर से सिराथू व मंझनपुर तहसील क्षेत्र में जमीन की तलाश की जा रही है। केंद्रीय विद्यालय का निर्माण और इसका संचालन जिले के लोगों के लिए सपना होता जा रहा है। विद्यालय निर्माण के लिए करीब पांच एकड़ भूमि की जरूरत है।
विज्ञापन

मुख्यालय में इतनी भूमि मिलना संभव नहीं है। इसके आसपास के क्षेत्र में जमीन तलाश कर केंद्रीय विद्यालय समिति को रिपोर्ट भेजी गई। हर बार इस पर आपत्ति लगाकर प्रस्ताव को वापस कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला विद्यालय निरीक्षक ने बताया कि केंद्रीय विद्यालय के लिए सबसे पहले कादीपुर में निर्माण का प्रस्ताव बनाकर भेजा गया। इस भूमि को यह कहते हुए खारिज कर दिया गया कि यहां से हाईटेंशन तार गुजरा है।
इसके बाद कड़ा के गिरधरपुरगढ़ी गांव के निकट करीब पांच एकड़ भूमि पर विद्यालय निर्माण का प्रस्ताव भेजा गया। इसे यह कहते हुए नकार दिया गया कि भूमि ग्रामीण क्षेत्र में है।
तीसरी बार विभाग ने पाता में करीब सात एकड़ जमीन तलाशी। इसका प्रस्ताव तैयार कर भेजा गया तो इसे भी केंद्रीय विद्यालय समिति ने स्वीकार नहीं किया। कहा कि भूमि के मध्य से हाईटेंशन तार गुजरा है।
जिला प्रशासन ने तार हटाने का प्रयास किया तो इसपर 24 लाख का खर्च विद्युत विभाग ने बता दिया। इस पर तार के नीचे की भूमि छोड़कर निर्माण कराने का प्रस्ताव भेजा गया।
साथ ही कहा गया कि इस भूमि को फूल पौधों से सजाकर ग्रीन बेल्ट के रूप में विकसित कर दिया जाएगा, लेकिन केंद्रीय विद्यालय समिति ने इसे भी निरस्त कर दिया।
चौथी बार ओसा गांव से बहादुरपुर की ओर जाने वाले मार्ग के किनारे की जमीन का प्रस्ताव तैयार कर भेजा गया। यह सड़क जिला जेल के सामने से होकर भी गुजरती है। केंद्रीय विद्यालय समिति ने इस प्रस्ताव को यह कहते हुए खारिज कर दिया कि इस सड़क से होकर निर्माण सामग्री चयनित स्थल तक पहुंचाना कठिन होगा। अब एक बार फिर जमीन की तलाश शुरू कर दी गई है।

भूमि की तलाश के लिए लिखा पत्र
जिला विद्यालय निरीक्षक ने पांचवीं बार केंद्रीय विद्यालय के लिए भूमि की तलाश शुरू कर दी है। बताया कि इसके लिए मंझनपुर व सिराथू एसडीएम को पत्र लिखा गया है कि पांच एकड़ व इससे अधिक भूमि की तलाश करें। जहां केंद्रीय विद्यालय का निर्माण किया जा सके।

कादीपुर में बन गया मेडिकल कॉलेज
कादीपुर की जिस जमीन को केंद्रीय विद्यालय बनाने के लिए चुना गया था। उसी भूमि पर अब मेडिकल कॉलेज बनकर तैयार हो चुका है। इसके निर्माण में हाईटेंशन तार का रोड़ा नहीं आया। ऐसे में अब चर्चा होने लगी है कि केंद्रीय विद्यालय समिति स्कूल का निर्माण नहीं कराना चाहती, केवल कोरम पूरा कर परेशान किया जा रहा है।


केंद्रीय विद्यालय निर्माण के लिए 2016 से अब तक चार बार जमीन की तलाश की गई। जिस मानक पर भूमि केंद्रीय विद्यालय समिति के लोग चाहते हैं, वह मुख्यालय में संभव नहीं है। आसपास की जमीन को वह खारिज कर दे रहे हैं। अब फिर से जमीन की तलाश की जा रही है। - डॉ. एसएन यादव, डीआईओएस
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article