फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Land cleared for Ram Vanagaman Marg, bulldozer started

Kaushambi News: राम वनगमन मार्ग के लिए खाली कराई जमीन, चला बुलडोजर

Wed, 23 Oct 2024 04:13 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी Updated Wed, 23 Oct 2024 04:13 AM IST
विज्ञापन
Land cleared for Ram Vanagaman Marg, bulldozer started
राम वन गमन मार्ग के लिए तहसील प्रशासन ने मंगलवार को जमीन खाली कराई। नगर में ओसा चौराहे के पास राम वनगमन मार्ग के लिए चिह्नित भूमि पर बने 12 मकानों पर बुलडोजर गरजा। ध्वस्तीकरण के लिए प्रशासन ने इस जमीन पर काबिज काश्तकारों को पहले से ही नोटिस जारी किया था, लेकिन वे कब्जा नहीं छोड़ रहे थे।
विज्ञापन

पीडब्ल्यूडी के एनएच डिवीजन की ओर से निर्माणाधीन राम वनगमन मार्ग नगर के ओसा चौराहे से होकर गुजर रहा है। ओसा चौराहे में हाईवे पर ओवरब्रिज का निर्माण प्रस्तावित है। इसके लिए सड़क के दोनों ओर भूमि का अधिग्रहण किया गया है।
विज्ञापन

अधिग्रहित भूमि पर तमाम मकान भी बने हैं। काश्तकारों को चिह्नित भूमि से कब्जा हटवाने के लिए नोटिस जारी किया था, लेकिन, कब्जा नहीं हटा। इस पर मंगलवार नायब तहसीलदार मोबीन अहमद राजस्व कर्मियों, एनएच डिवीजन के इंजीनियरों व कार्यदायी संस्था के अधिकारियों के साथ मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन

महेवाघाट मार्ग पर बृजेश चौरसिया, दिलीप कुमार, बबलू केसरवानी, पप्पू मोदनवाल, शुभम गुप्ता, रेखा देवी, सत्य प्रकाश साहू और शिव भवन समेत अन्य कई काश्तकारों के मकानों पर बुलडोजर चलवाकर हाईवे के लिए जमीन कब्जा मुक्त करवाई। इस दौरान ओसा चौराहे के पास काफी गहमागहमी का माहौल रहा।

------
इधर मकान टूटा, उधर आया मुआवजा

तहसील प्रशासन ने जिनके मकान तोड़े गए, उनमें कई काश्तकार ऐसे हैं, जिन्हें अभी मुआवजा नहीं मिला है। इसलिए, वह अपने मकान नहीं तोड़ रहे थे। कार्रवाई के दौरान कई लोगों ने विरोध भी किया। लेकिन, अफसरों की मुस्तैदी के कारण विरोध तूल नहीं पकड़ सका। कुछ लोग मुआवजा लेने के बाद भी कब्जा नहीं छोड़ रहे थे। अधिकारी बुलडोजर लेकर पहुंचे तो खुद ही तोड़-फोड़ करने लगे। शायद यह संयोग ही है कि मकान टूटने के बाद बृजेश चौरसिया समेत कई काश्तकारों के बैंक खाते में मुआवजे की धनराशि भी आ गई।
------
राम वनगमन मार्ग के लिए अधिग्रहित की गई भूमि से काश्तकार कब्जा नहीं हटा रहे थे। इसलिए, मौके पर पहुंच कर कब्जा हटवाया गया है।
मोबीन अहमद

नायब तहसीलदार, मंझनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article